कासगंज में “नो प्लास्टिक डे” के अवसर पर लायंस क्लब कासगंज ने जे.एल. पब्लिक स्कूल, आवास विकास कॉलोनी में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। क्लब अध्यक्ष विजय राजपूत की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अध्यापकों और अध्यापिकाओं को स्टील की पानी की बोतलें और कपड़े के बैग वितरित किए गए। इसका उद्देश्य प्लास्टिक मुक्त जीवन अपनाने का संदेश देना था। इस अवसर पर लक्ष्मीकांत चोला ने “प्लास्टिक हटाओ, जीवन बचाओ और पर्यावरण को स्वच्छ बनाओ” का आह्वान किया। लाल सिंह वर्मा ने प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने को आज की सबसे बड़ी समझदारी बताया। राम रक्षपाल सिंह ने “एक ही नारा, एक ही लक्ष्य—राष्ट्र हो प्लास्टिक मुक्त” का संदेश दिया। क्लब अध्यक्ष विजय राजपूत ने बताया कि प्लास्टिक कचरा सैकड़ों वर्षों तक नष्ट नहीं होता और मिट्टी व पानी को प्रदूषित करता है। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक की बोतलों और थैलों के स्थान पर स्टील, तांबे, कांच की बोतलों तथा कपड़े के बैग का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने यह भी बताया कि प्लास्टिक जलाने से निकलने वाली जहरीली गैसें गंभीर श्वसन संबंधी बीमारियां पैदा करती हैं। कार्यक्रम में राजेंद्र बिड़ला, अजय गुप्ता, अशोक मिश्रा, शिवकुमार, विनोद कुमार, अनामिका, अलका, सुमन कुमारी, खुशी, महक, नंदिनी, ज्योति, हिमांशी, सुनीता, दिनेश प्रताप सिंह और आरती सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Source link
कासगंज में ‘नो प्लास्टिक डे’ पर जागरूकता अभियान: छात्रों को मिले स्टील की बोतल और कपड़े के बैग – Kasganj News
RELATED ARTICLES

