नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा स्थित शक्ति चौक पर शुक्रवार को मकान खाली कराने की बात को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विवाद इस कदर बढ़ा कि दो महिलाओं ने बीच सड़क पर ही मकान मालिक की चप्पलों और थप्पड़ों से पिटाई कर दी। इस घटना को देखने के लिए मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। बीच सड़क पर हुई मारपीट, पुलिस ने शांत कराया प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मकान खाली कराने के मुद्दे पर मकान मालिक और किराएदार महिलाओं के बीच पहले तीखी कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद पुलिस महिलाओं को थाने ले आई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। गाडरवारा थाना प्रभारी अशोक सिंह चौहान ने बताया- मकान मालिक ने महिलाओं पर समय पर मकान खाली न करने का आरोप लगाया है। फिलहाल दोनों पक्षों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Source link
महिलाओं ने मकान मालिक को चप्पलों से पीटा: नरसिंहपुर में मकान खाली कराने को लेकर बीच सड़क पर विवाद; पुलिस ने दी समझाइश – Narsinghpur News
RELATED ARTICLES

