Friday, July 3, 2026
Homeराज्यबिहारशेखपुरा में अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध ठेले-दुकानें ध्वस्त: प्लास्टिक यूज पर...

शेखपुरा में अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध ठेले-दुकानें ध्वस्त: प्लास्टिक यूज पर भी रेड, 6000 रुपए का जुर्माना वसूला – Sheikhpura News


शेखपुरा नगर परिषद ने जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। यह अभियान जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में नगर क्षेत्र के पटेल चौक से भोजडीह रोड, हुसैनाबाद रोड और खांड पर राम जानकी मंदिर तक चलाया गया

.

इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ठेले और अस्थायी दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के साथ ही नगर प्रशासन ने दुकानों में प्लास्टिक के प्रयोग को लेकर भी छापामारी की। इस कार्रवाई में लगभग 6000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी अतिक्रमण हटाने का कार्य जारी

उल्लेखनीय है कि सरकार के निर्देशों के तहत नगर क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में पिछले सप्ताह भी ऐसा ही अभियान चलाया गया था। इसके अतिरिक्त, जिला परिवहन विभाग द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी अतिक्रमण हटाने का कार्य जारी है।

अतिक्रमण हटाने के दौरान संबंधित लोगों को कड़ी चेतावनी दी गई। उन्हें बताया गया कि यदि वे दोबारा इन स्थानों पर अतिक्रमण करते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भी भेजा जा सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments