Tuesday, July 7, 2026
Homeराज्यराजस्तान'एक-दूसरे के ऊपर पड़े थे दोनों शव': झाड़ियों में जलाने की...

‘एक-दूसरे के ऊपर पड़े थे दोनों शव’: झाड़ियों में जलाने की तैयारी थी, झज्जर में तेल भरा ड्रम छोड़ भागे; ₹2 करोड़ का प्लाट बेचा था – Jhajjar News




गुरुग्राम-झज्जर रोड पर अर्धनग्न डेडबॉडी को लेकर अब कई खुलासे हुए हैं। परिजनों का कहना है कि मृतक कामिल ने करीब 2 महीने ही 2 करोड़ रुपए का एक प्लॉट बेचा था। 4 जुलाई को वह अपने साथी इरशाद के साथ ब्लैक स्कॉर्पियो लेकर राजस्थान के नीमराना गया था। कामिल यहां एक PG चलाता था, जबकि इरशाद इसी पीजी में मुंशी का काम करता था। सोमवार सुबह दोनों के शव झज्जर में सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के पास मिले। दोनों की बॉडी एक-दूसरे के ऊपर पड़ी थी। एक सिर में गंभीर चोट लगी थी। उनके शव के पास से एक नीले ड्रम में पेट्रोलियम पदार्थ, एक पाईप, लोहे का पाना और ट्रक की चाबी मिली है। अब झज्जर पुलिस 2 करोड़ के लेनदेन को लेकर दोनों का मर्डर हुआ। इसके बाद एक ट्रक में लाकर इनकी बॉडी रोड किनारे फेंक दी। यहां आरोपी दोनों का शव जलाने की तैयारी कर रहे थे, मगर जैसे ही उन्हें किसी के यहां आने की भनक लगी। आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस भी अब लेनदेन को लेकर जांच कर रही है। पहले जानिए, डबल मर्डर का पूरा घटनाक्रम… 20 साल से साथ रहते थे दोनों इरशाद के भाई हकीकत ने बताया- इरशाद करीब 20 साल से कामिल के पास ही रहता था। दोनों साथ काम करते थे। दोनों के बीच एक परिवार जैसा रिश्ता हो गया था। पीजी में वह मुंशी का काम करता था। कई बार घर भी दोनों साथ में ही आते थे। प्लॉट बेचने के बाद कामिल प्रॉपर्टी डीलर का भी काम करने लगा था। आज होगा शवों का पोस्टमॉर्टम मृतक कामिल के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। उसके 2 बेटों की शादी हो चुकी है। वहीं इरशाद के परिवार में तीन बेटियां हैं। दोनों शवों का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या के समय, वारदात के तरीके और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है। SHO बोले- पुलिस हर एंगल से जांच कर रही एसएचओ परमजीत का कहना है कि पुलिस पैसों के लेन-देन, प्रॉपर्टी डीलिंग, पुरानी रंजिश को लेकर जांच की जा रही है। जांच टीम तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। —————- यह खबर भी पढ़ें… झज्जर में डबल मर्डर में बड़ा खुलासा:यूपी के रहने वाले थे दोनों, राजस्थान में PG चलाते थे; नीले ड्रम में शव जलाने की कोशिश झज्जर में गुरुग्राम रोड पर सोमवार सुबह सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के पास मिले अर्धनग्न शवों की पहचान हो गई। दोनों यूपी के मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे और राजस्थान के नीमराना में एक PG चलाते थे। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments