Tuesday, July 7, 2026
Homeफूड10 मिनट में बनाएं घर पर सूजी के गोलगप्पे और खट्टा-मीठा पानी,...

10 मिनट में बनाएं घर पर सूजी के गोलगप्पे और खट्टा-मीठा पानी, आसान है रेसिपी


Last Updated:

Khatta meetha Suji ke Golgappe recipe: बारिश के मौसम में बाहर का खाना हानिकारक होता है. काफी लोग चाट-पकौड़े, गोलगप्पे खूब खाते हैं, लेकिन ये कई बार बासी, अनहाइजीनिक होते हैं, जिससे फूड पॉयजनिंग होने का जोखिम बढ़ जाता है. यदि आपको गोलगप्पे खाना पसंद है तो आप घर पर भी सूजी के गोलगप्पे के साथ ही उसका खट्टा-मीठा बूंदी वाला पानी भी सिर्फ 10 मिनट में बना सकते हैं. जानिए यहां आसान सी सूजी के गोलगप्पे की रेसिपी.

Zoom

गोलगप्पे बनाने की विधि.

Khatta meetha Suji ke Golgappe recipe: गोलगप्पे देखते ही ज्यादातर लोगों के मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन बारिश के मौसम में रोड साइड ठेले पर मिलने वाले पानी पुरी का सेवन करना अनहाइजीनिक और अनहेल्दी हो सकता है. ऐसे में आप चाहें तो गोलगप्पे घर पर भी बनाकर खा सकते हैं. ये खाने में सेहत के लिए हेल्दी भी होगा. घर का बना गोलगप्पा आप अपने बच्चे को भी खिला सकते हैं. गोलगप्पे दो तरह के बनते हैं आटे वाले और दूसरा सूजी वाले. काफी लोगों को सूजी वाले अच्छे लगते हैं. आपको भी सूजी वाले गोलगप्पे पसंद हैं तो आप घर पर ही बना सकते हैं. सूजी के गोलगप्पे की रेसिपी मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. शेफ पंकज के अनुसार, यह 10 मिनट में तैयार होने वाली सूजी के गोलगप्पों की खास रेसिपी है. यह रेसिपी मेरी मां की पारंपरिक रेसिपी है. इसमें सिर्फ गोलगप्पे ही नहीं, बल्कि दो तरह का पानी (तीखा और मीठा) और पापड़ी चाट बनाने का तरीका भी शामिल है.

रेसिपी: सूजी के गोलगप्पे

तैयारी का समय: 10 मिनट
पकाने का समय: 5 मिनट
कितने लोगों के लिए: 4–5

गोलगप्पे बनाने के लिए सामग्री
सूजी (रवा)– 250 ग्राम
गर्म तेल- 50 मिली
आटा गूंथने के लिए गर्म पानी- आवश्यकतानुसार
तलने के लिए तेल

तीखा पानी बनाने के लिए
हरा धनिया- 1 गुच्छा
पुदीना- ½ गुच्छा
भुना जीरा पाउडर- 1 छोटा चम्मच
चाट मसाला- 1 छोटा चम्मच
नमक- 1 छोटा चम्मच
काला नमक- ½ छोटा चम्मच
अदरक- 2 इंच का टुकड़ा
हरी मिर्च- 5
टार्टरिक एसिड- ½ छोटा चम्मच या नींबू का रस- 6 बड़े चम्मच
सजाने के लिए बूंदी

View this post on Instagram





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments