Wednesday, July 8, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशबालाघाट नपाध्यक्ष पर चहेतों को ठेका दिलाने का आरोप: सत्ताधारी पार्षद...

बालाघाट नपाध्यक्ष पर चहेतों को ठेका दिलाने का आरोप: सत्ताधारी पार्षद सुधीर चिले बोले- जनता द्वारा चुने गए सभापति ही बन गए ठेकेदार – Balaghat (Madhya Pradesh) News




बालाघाट नगरपालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। इस बार विपक्ष के बजाय खुद उनकी ही पार्टी के वरिष्ठ पार्षद सुधीर चिले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्षद चिले का कहना है कि नगरपालिका में जनता द्वारा निर्वाचित सभापति ही अब ठेकेदार और सप्लायर के रूप में काम कर रहे हैं। महिला सभापति के पति सहित कई पार्षदों पर आरोप पार्षद सुधीर चिले ने सीधे तौर पर महिला सभापति के पति खगेश कावरे, सभापति वकील वाधवा और कमलेश पांचे का नाम लेते हुए उन पर ठेकेदारी और सप्लायर होने के आरोप मढ़े। उन्होंने दावा किया कि नगरपालिका अध्यक्ष नियमों को ताक पर रखकर केवल अपने चहेतों को ही काम और ठेके बांट रही हैं। वार्ड के विकास कार्यों को मंजूरी न मिलने से फूटा गुस्सा पार्षद चिले की यह नाराजगी उनके खुद के वार्ड के विकास कार्यों को प्रेसिडेंट-इन-काउंसिल में स्वीकृति न मिलने के कारण सामने आई है। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड में सड़क और बिजली जैसी मूलभूत समस्याएं मुंह बाए खड़ी हैं, लेकिन पीआईसी में इन विकास कार्यों को मंजूरी नहीं दी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि साथी पार्षद समीर जायसवाल के हस्तक्षेप के बाद ही उनके पांच में से केवल एक काम को जैसे-तैसे मंजूरी मिल सकी। पीआईसी को चेतावनी- ‘परिषद पीआईसी से बड़ी होती है’ पीआईसी के रवैए पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए चिले ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि वे यह न समझें कि पीआईसी में काम रुकने से वार्ड का विकास रुक जाएगा। उन्होंने कहा, “हम परिषद में इन कार्यों को हर हाल में स्वीकृत करा लेंगे, क्योंकि पूरी परिषद पीआईसी से बड़ी और सर्वोपरि होती है।” संगठन पर उठाए सवाल एक सवाल के जवाब में सुधीर चिले ने दुख जताते हुए कहा कि वे संगठन के समर्पित सदस्य हैं, इसके बावजूद उनके साथ इस तरह का भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है, जिस पर पार्टी संगठन को गंभीरता से विचार करना चाहिए। वर्तमान में बालाघाट नगरपालिका में अध्यक्ष के खिलाफ विपक्ष से ज्यादा उनकी खुद की पार्टी के पार्षद मोर्चा खोले हुए हैं। नगरपालिका अध्यक्ष कल रखेंगी अपना पक्ष मामले में नपाध्यक्ष ने बताया कि इन आरोपों का जवाब देने के लिए शनिवार को वह और सभापति संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रख सकते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments