Sunday, July 12, 2026
Homeराज्यराजस्तानझुंझुनूं में उपभोक्ता आयोग ने एक दिन में निपटाए 35-मामलें: 33...

झुंझुनूं में उपभोक्ता आयोग ने एक दिन में निपटाए 35-मामलें: 33 उपभोक्ताओं को कल मिलेंगे चेक, बीमा कंपनी ने भी जमा करवाई क्लेम राशि – Jhunjhunu News




झुंझुनूं जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने एक दिन में 35 मामलों(परिवाद) का निस्तारण किया। ​इस दौरान बीमा कंपनी ने भी आयोग के निर्णय का सम्मान करते 33 उपभोक्ताओं की अवॉर्ड राशि (क्लेम) रिकॉर्ड आयोग ऑफिस में जमा करवा दी है। उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार मील वकीलों की मौजूदगी 33 उपभोक्ताओं को अवार्ड राशि के चेक सौंपेंगे, जो लंबे समय से अपने क्लेम का इंतजार कर रहे थे। अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए एक ही दिन में 35 मामलों में फैसले लिखवाकर सुना दिए। ​बीमा कंपनी ने भी क्लेम जमा करवाया
​कानूनी मामलों में फैसलों के बाद उनकी पालना में लंबा समय लग जाता है, लेकिन आयोग की कार्यप्रणाली को देखते हुए बीमा कंपनी ने हाथोंहाथ फैसले लिए। आयोग के निर्णय का सम्मान करते हुए कंपनी ने 33 परिवादों से संबंधित क्लेम राशि आयोग में जमा करवा दी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments