Thursday, July 16, 2026
Homeटेक्नोलॉजीSamsung के अपकमिंग फोल्डेबल सीरीज का ऑफिशियल लुक आया सामने

Samsung के अपकमिंग फोल्डेबल सीरीज का ऑफिशियल लुक आया सामने


Samsung के अपकमिंग गैलेक्सी Unpakced इवेंट से पहले ही फोल्डेबल डिवाइसेज का फ्रेश लुक सामने आया है। सैमसंग के इस साल लॉन्च होने वाले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 5 का ऑफिशियल जैसे दिखने वाला रेंडर सामने आया है। रेंडर में सभी फोल्डेबल फोन के फ्रंट और बैक पैनल का डिजाइन दिख रहा है। इसके अलावा फोन के कलर वेरिएंट्स भी लीक हुए हैं।

सैमसंग का फोल्डेबल फोन

Android Headlines ने सैमसंग के इन अपकमिंग फोल्डेबल फोन का मार्केटिंग इमेज पोस्ट किया है। इसमें सैमसंग के तीनों फोल्डेबल फोन को साथ में देखा जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें सैमसंग स्टोर के दो एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शन देखे जा सकते हैं। Galaxy Z Fold 8 में नया Pistachio Finish कलर ऑप्शन मिलेगा, जो लाइट ब्लू ग्रे शेड में आएगा। वहीं, Galaxy Z Flip 8 को मिंट कलर में पेश किया जा सकता है।

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra इस सीरीज में नया एडिशन होगा। सैमसंग का यह बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन वाइड डिस्प्ले पैनल के साथ आएगा। इसके अलावा अपमकिंग इवेंट में लॉन्च होने वाले Galaxy Watch 8 और Galaxy Watch Ultra 2 के इमेज भी देखे जा सकते हैं।

Samsung ने अपने अपकमिंग फोल्डेबल फोन का प्री-ऑर्डर पिछले सप्ताह ही शुरू किया है। भारत में इन फोन को 999 रुपये में प्री-रजिस्टर कर सकते हैं। दक्षिण कोरियाई कंपनी के ये फोल्डेबल फोन 22 जुलाई को लंदन में लॉन्च किया जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह इवेंट शाम के 6:30 बजे आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट को सैमसंग के आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनल पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।

डिजाइन में होगा बड़ा अपग्रेड

सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल फोन में बड़ा डिजाइन चेंज देखने को मिलेगा। इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन का चेसिस पिछले साल आए Galaxy Z Fold 7 के मुकाबले चौड़ा होगा। वहीं, कवर डिस्प्ले की साइज भी 5.5 इंच होगी। यह फोन QHD+ डायनैमिक AMOLED डिस्प्ले पैनल के साथ आएगा। फोन में 7.6 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले मिलेगा।

Samsung Galaxy Z Fold 8 के कैमरा पैनल में भी बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें कंपनी डुअल कैमरा सेटअप के साथ पेश कर सकता है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल सकता है, जिसके साथ 12GB रैम और 1TB स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 4,800mAh की बैटरी मिलेगी, जिसके साथ 25W का फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें – Realme ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला फोन, कीमत 20000 रुपये से भी कम





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments