Tuesday, July 21, 2026
Homeटेक्नोलॉजी7000 रुपये से कम में लॉन्च हुआ स्मार्ट प्रोजेक्टर, दीवार को बनाएं...

7000 रुपये से कम में लॉन्च हुआ स्मार्ट प्रोजेक्टर, दीवार को बनाएं 200 इंच की स्क्रीन


देसी ब्रांड XElectron ने एक और स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च किया है। यह स्मार्ट प्रोजेक्टर आपके घर की दीवार को 4K स्मार्ट स्क्रीन में कन्वर्ट कर देगा। इस प्रोजेक्टर की कीमत 7,000 रुपये से भी कम है। इससे पहले भी कंपनी ने XElectron Luminex Smart Projector लॉन्च किया था, जो Android प्लेटफॉर्म पर काम करता है। इस प्रोजेक्टर की मदद से आप घर की दीवार को 250 इंच की टीवी स्क्रीन बना सकते हैं।

कितनी है कीमत?

XElectron का यह स्मार्ट प्रोजेक्टर Techno Android 14 Smart HD के नाम से लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 6,990 रुपये है और इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से खरीदा जा सकता है। इस प्रोजेक्टर की खास बात ये है कि इसमें आप अपने पसंदीदा वेब सीरीज और मूवीज के साथ-साथ स्पोर्ट्स इवेंट को बड़ी स्क्रीन पर एक्सपीरियंस कर सकते हैं।

क्या हैं फीचर्स?

इस स्मार्ट प्रोजेक्टर में 1080 पिक्सल वाला लेंस दिया गया है, जो 4K रेजलूशन कोसपोर्ट करता है। यह प्रोजेक्टर स्मार्ट स्ट्रीमिंग और इलेक्ट्रिक फोक्स जैसे फीचर्स के साथ आता है। दीवार पर प्रोजेक्ट करते समय यह अपने आप इसके प्रोजेक्शन को एडजस्ट कर देता है। इसमें ऑटोफोकस फीचर दिया गया है।

यह Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें पहले से ही कई OTT ऐप्स जैसे कि Netflix, YouTube, Prime Video, JioCinema, Zee5 और SonyLIV इंस्टॉल्ड हैं। यह प्रोजेक्टर 40 से 200 इंच की स्क्रीन में बदल सकता है। इसे आप 4 से लेकर 16 फीट की दूरी से प्रोजेक्ट कर सकते हैं। यही नहीं, यह 180 डिग्री तक रोटेट हो सकता है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो इस प्रोजेक्टर में WiFi6, Bluetooth 5.0, HDMI और USB जैसे पोर्ट्स मिलते हैं। इसके साथ आप स्पीकर्स को अटैच कर सकते हैं। इसके अलावा इस प्रोजेक्टर में आप अपने स्मार्टफोन को भी स्क्रीन मिररिंग के जरिए कनेक्ट कर पाएंगे। यह प्रोजेक्टर पोर्टेबल डिजाइन के साथ आता है, जिसे आप अपने साथ कहीं भी कैरी कर सकते हैं। साथ ही, इसमें 25 ग्लोबल लैंग्वेज का सपोर्ट मिलता है, जिनमें हिन्दी, अंग्रेजी, बांग्ला आदि शामिल है। इस स्मार्ट प्रोजेक्टर के साथ आप अपने लैपटॉप, टीवी, टैबलेट आदि को भी कनेक्ट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – OnePlus Pad 4 Review: प्रीमियम फीचर्स वाला टैबलेट, क्या लैपटॉप की कमी होगी पूरी?





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments