Thursday, July 23, 2026
Homeफूडमानसून का मजा होगा दोगुना! घर पर आसान तरीके से बनाएं ककोड़े...

मानसून का मजा होगा दोगुना! घर पर आसान तरीके से बनाएं ककोड़े की करारी फ्राई


Last Updated:

Crispy Kakoda Recipe: अगर आप मानसून में कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो ककोड़े की क्रिस्पी फ्राई सब्जी एक बेहतरीन विकल्प है. यह देसी और पौष्टिक सब्जी बेहद कम समय में तैयार हो जाती है. ककोड़ों को अच्छी तरह धोकर पतले टुकड़ों में काटें, फिर हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, नमक और बेसन या चावल के आटे की हल्की परत लगाकर धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई करें. यह सब्जी करीब 5 मिनट में तैयार हो जाती है और रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है. यह रेसिपी स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन मेल है.

ख़बरें फटाफट

भीलवाड़ा: आमतौर पर देखा जाता है की बारिश के मौसम में घर में सब्जी बनाने का ज्यादा ऑप्शन नहीं आता है क्योंकि बारिश के मौसम में सब्जियां बहुत कम और लिमिटेड बाजार में दिखाई देती है, लेकिन एक ऐसी देसी सब्जी है जो खास तौर पर मानसून के सीजन में सबसे ज्यादा दिखाई देती है और यह सब्जी स्वाद के साथ- साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है. वैसे अगर आप भिंडी आलू बैंगन जैसी सब्जी खाकर अगर बोर हो गए हैं.

तो आज हम आपको ककोड़े की क्रिस्पी फ्राई सब्जी के बारे में बताने जा रहे हैं. यह देसी सब्जी गांवों के अलावा शहरों में भी काफी पसंद की जाती है और बरसात के मौसम में आसानी से मिल जाती है. खास बात यह है कि इसे बनाने में केवल 5 मिनट का समय लगता है. यह बाहर से कुरकुरी और अंदर से मुलायम होती है. स्वाद के साथ-साथ यह शरीर के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. सही तरीके से बनाने पर यह लंबे समय तक खराब भी नहीं होती.

कुरकुरी ककोड़े की फ्राई सब्जी तैयार
भीलवाड़ा शहर के आर के कॉलोनी के रहने वाले पूजा कुमारी सांखला ने कहा कि बारिश के मौसम में मंडी या बाजार में सब्जी बहुत लिमिटेड मिलती है और आमतौर पर रोज-रोज एक तरह की सब्जी बनाना भी काफी मुश्किल हो जाता है. लेकिन एक ऐसी सब्जी है जो बारिश के सीजन में सबसे ज्यादा मंडी और बाजार में दिखाई देती है. वह सब्जी ककोड़े है जो काफी स्वादिष्ट होते हैं यह सब्जी बारिश के सीजन में आसानी से मिल जाती है और इसकी रेसिपी भी काफी आसान होती है. ककोड़े की फ्राई सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले ककोड़ों को अच्छी तरह धो लें. इसके बाद इन्हें लंबाई में दो या चार हिस्सों में काट लें. अब इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, अजवाइन और थोड़ा बेसन या चावल का आटा मिलाएं. चाहें तो थोड़ा सा तेल डालकर मसालों को अच्छी तरह मिला लें. इससे मसाला ककोड़ों पर अच्छी तरह चिपक जाता है और सब्जी ज्यादा क्रिस्पी बनती है. अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और तैयार किए गए ककोड़ों को मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तल लें. अगर कम तेल में बनाना चाहते हैं तो इन्हें तवे पर भी भून सकते हैं. कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट और कुरकुरी ककोड़े की फ्राई सब्जी तैयार हो जाती है.

ककोड़ा स्वादिष्ट होने के साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर
इसे रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ भी खाया जा सकता है. इसके अलावा इसको फ्राई करके चाय नाश्ते के साथ भी खाया जा सकता है सफर में ले जाने के लिए भी यह अच्छा विकल्प है क्योंकि यह जल्दी खराब नहीं होती हैं. ककोड़ा स्वादिष्ट होने के साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है. इसमें फाइबर, विटामिन और कई जरूरी खनिज पाए जाते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने और शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं. बरसात के मौसम में मिलने वाली यह देसी सब्जी बाजार की कई महंगी सब्जियों का स्वाद भी फीका कर देती है.

About the Author

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments