Thursday, July 23, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशचंद्रशेखर आजाद की जयंती पर श्रद्धांजलि: देवरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने...

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर श्रद्धांजलि: देवरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर योगदान याद किया – Deoria News




देवरिया में अमर स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की जयंती गुरुवार को मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज गेट स्थित उनकी प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने आजाद के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने चंद्रशेखर आजाद के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को मध्य प्रदेश के भाबरा में हुआ था। मिश्र ने कहा कि आजाद ने संकल्प लिया था कि वे जीवित रहते अंग्रेजों के हाथ नहीं आएंगे, जिसके कारण उन्हें ‘आजाद’ की उपाधि मिली। पवन कुमार मिश्र ने आगे कहा कि काकोरी कांड में चंद्रशेखर आजाद की महत्वपूर्ण भूमिका थी। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अद्वितीय साहस और बलिदान का परिचय दिया और देश को आजाद कराने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। भाजपा नेता अम्बिकेश पांडेय ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का नाम भारतीय इतिहास में वीरता, साहस और देशभक्ति के प्रतीक के रूप में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। उन्होंने युवाओं से आजाद के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “चंद्रशेखर आजाद अमर रहें” और “भारत माता की जय” के नारे लगाए। इस अवसर पर अरुण मिश्र, विजेंद्र चौहान, डॉ. विनोद पांडेय, विजय कुशवाहा, वीरेंद्र पाठक, अशोक उपाध्याय, सोनू और सुमंत चतुर्वेदी सहित भाजपा किसान मोर्चा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments