Saturday, July 25, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशलखनऊ में 'अपराजिता आरोहण-2026' वार्षिकोत्सव: अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में कई...

लखनऊ में ‘अपराजिता आरोहण-2026’ वार्षिकोत्सव: अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में कई हस्तियां सम्मानित – Lucknow News




लखनऊ के गोमती नगर स्थित अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में ‘अपराजिता आरोहण-2026 : संकल्प से सिद्धि तक’ थीम पर तीसरा वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस आयोजन को अपराजिता जज्बा जीत का नेशनल वेलफेयर ट्रस्ट ने संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित किया। कार्यक्रम में शिक्षा, साहित्य, समाज सेवा और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कई हस्तियों कों सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। संस्था की अध्यक्ष प्रो. सीमा सरकार ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि प्रो. शिशिर कुमार पांडे, कार्यक्रम अध्यक्ष सर्वेश अस्थाना और विशिष्ट अतिथि मुकुल महान को सम्मानित किया गया। सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी संस्थापक एवं सचिव डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव ने इस अवसर पर ट्रस्ट की गतिविधियों और सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत अनुष्का समूह की ईश वंदना से हुई, जिसके बाद मनु राय ने ‘अगर तुम साथ हो’ गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर संस्था की पत्रिका ‘अपराजिता संवाद’, वार्षिक कैलेंडर, बरखा सिंह की पुस्तक ‘वामांग’ और इंजीनियर डॉ. मनोज श्रीवास्तव की पुस्तक ‘कविताओं का कारवां’ का विमोचन भी किया गया। इन हस्तियों कों सम्मानित किया गया समारोह का प्रमुख आकर्षण ‘अपराजिता आरोहण सम्मान’ रहा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रो. अमिता बाजपेई और समाज सेवा के क्षेत्र में स्वाति शर्मा को इस सम्मान से नवाजा गया। इसके अलावा , सारथी सम्मान, अपराजिता सहोदर सम्मान, ज्योति सम्मान, जय राम सुर साधक सम्मान और अपराजितांजलि सम्मान जैसी कई श्रेणियों में भी सदस्यों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया संगठन मंत्री आरती सक्सेना को मरणोपरांत ‘ज्योति सम्मान’ प्रदान किया गया, जिसे उनके परिजनों ने स्वीकार किया। वर्षभर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। इनमें वाद-विवाद, रेट्रो जश्न-ए-माज़ी और करवा चौथ काव्य प्रतियोगिता के विजेता शामिल थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments