Sunday, July 26, 2026
Homeराज्यबिहारसीतामढ़ी में छात्र प्रदर्शन हिंसक, 8 उपद्रवी गिरफ्तार: 66 संदिग्धों की...

सीतामढ़ी में छात्र प्रदर्शन हिंसक, 8 उपद्रवी गिरफ्तार: 66 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, एसपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल – Sitamarhi News




सीतामढ़ी में छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने घटना में शामिल 66 संदिग्ध उपद्रवियों की तस्वीरें जारी की हैं और आम लोगों से उनकी पहचान में सहयोग की अपील की है। अब तक आठ उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है। अंबेडकर कल्याण छात्रावास, भीम आर्मी और आइसा संगठन ने बंद और आक्रोश मार्च का आह्वान किया था। प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों के शामिल होने से स्थिति अचानक हिंसक हो गई। उपद्रवियों ने पुलिस और प्रशासनिक वाहनों के साथ-साथ आम लोगों के वाहनों को भी निशाना बनाया। हिंसक भीड़ ने जमकर तोड़फोड़ की और कई वाहनों में आग लगा दी। उपद्रवियों ने दो स्कॉर्पियो और तीन मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया, जबकि लगभग एक दर्जन अन्य वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। 66 संदिग्ध उपद्रवियों की तस्वीरें जारी यातायात थाना के थानाध्यक्षों को लगी चोट इस हिंसा में सीतामढ़ी के एसपी अमित रंजन भी घायल हो गए। उनके अलावा डुमरा, मेहसौल और यातायात थाना के थानाध्यक्षों को भी चोटें आई हैं। एक दर्जन से अधिक महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी भी उपद्रवियों के हमले में घायल हुए, जिनका उपचार कराया गया है। सीतामढ़ी पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के वीडियो फुटेज, सीसीटीवी कैमरों और सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों व वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जारी तस्वीरों में किसी भी व्यक्ति की पहचान होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात घटना के बाद पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments