Tuesday, July 28, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशडिंडोरी में नशा मुक्ति अभियान: सिगरेट-गुटखे की निकाली प्रतीकात्मक शव यात्रा,...

डिंडोरी में नशा मुक्ति अभियान: सिगरेट-गुटखे की निकाली प्रतीकात्मक शव यात्रा, नशे से दूर रहने का दिया संदेश – Dindori News




डिंडोरी में मंगलवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पुलिस और सामाजिक न्याय विभाग ने संयुक्त रूप से जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान सिगरेट और गुटखे की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। एसपी कार्यालय से निकली शव यात्रा प्रतीकात्मक शव यात्रा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुरू होकर पुरानी डिंडोरी तिराहे और कलेक्ट्रेट तिराहे से होते हुए अग्नि संस्कार के साथ संपन्न हुई। रैली में सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक श्याम सिंगौर, सिटी कोतवाली एवं ट्रैफिक थाना प्रभारी सुभाष उईके सहित पुलिस बल मौजूद रहा। 15 दिन से स्कूल-कॉलेजों में चल रहा जागरूकता अभियान पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने बताया कि पिछले 15 दिनों से पुलिस अधिकारी स्कूलों और कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में भी लोग अब नशे के नुकसान को समझने लगे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अधिक से अधिक लोग नशे की लत छोड़कर उपचार का सहारा लेंगे। स्वास्थ्य और परिवार पर पड़ता है असर रैली में शामिल लोगों ने नशे के खिलाफ नारे लगाए और तंबाकू, गुटखा, सिगरेट तथा अन्य मादक पदार्थों से दूर रहने का संदेश दिया। अधिकारियों ने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार की आर्थिक स्थिति और सामाजिक जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को बताया कि नशे की आदत छोड़ने से स्वास्थ्य में सुधार होने के साथ आर्थिक बचत भी होती है, जिससे परिवार की जरूरतें और बच्चों का भविष्य बेहतर बनाया जा सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments