Wednesday, July 29, 2026
Homeराज्यराजस्तानमामा से मिलकर लौट रहे मौसेरे-भाइयों को ट्रक ने रौंदा: हादसे...

मामा से मिलकर लौट रहे मौसेरे-भाइयों को ट्रक ने रौंदा: हादसे से पहले इंस्टाग्राम पर लिखा था- बार-बार चोट खाने से तो पत्थर भी टूट जाते हैं – Jalore News




जालोर के बागरा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे में दो मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों अपने मामा के घर से मिलकर बाइक पर वापस लौट रहे थे। इस दौरान रामदेवजी मंदिर के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। हादसे से पहले दोनों मौसेरे भाइयों ने साथ में एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। वहीं जितेंद्र सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था- ‘बार-बार चोट खाने से तो पत्थर भी टूट जाते हैं माधव, हम तो फिर भी इंसान हैं।’ मामा से मिलकर लौट रहे थे
बागरा पुलिस थाने के एएसआई सुनील गुर्जर के अनुसार, धानसा निवासी जितेंद्र सिंह (27) पुत्र शैतान सिंह राजपूत और नरसाणा निवासी मदन सिंह (26) पुत्र गणपत सिंह राजपूत नून गांव स्थित अपने ननिहाल में मामा और अन्य परिजनों से मिलने आए थे। मुलाकात के बाद दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। शाम करीब 4 बजे रामदेवजी मंदिर के समीप उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही बागरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को साथू अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने बाइक और ट्रक को जब्त कर लिया है। बुधवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। फिलहाल फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी है। जितेंद्र सिंह के दो छोटे बच्चे, मदन की एक महीने पहले हुई शादी
मृतकों के मामा हड़मत सिंह ने बताया कि दोनों भांजे ननिहाल में मिलने आए थे और परिवार से मिलकर घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। उन्होंने बताया कि मृतक जितेंद्र सिंह के दो छोटे बच्चे हैं और उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वहीं मदन सिंह की महज एक महीने पहले ही शादी हुई थी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments