उमरिया जिले में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न मंदिरों और गुरु स्थानों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने अपने गुरुओं की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान भजन-कीर्तन, धार्मिक अनुष्ठान और विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। मानपुर क्षेत्र स्थित छपडौर आश्रम में गुरुजी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। आश्रम परिसर “गुरुदेव सरकार की जय” के जयघोष से गूंज उठा। आश्रम समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था और प्रसाद वितरण सहित अन्य इंतजाम किए गए थे। इसी तरह, अमोलखोह आश्रम में बच्चू महाराज जी के दर्शन के लिए उमरिया जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने महाराज जी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। आश्रम में आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। अमोलखोह आश्रम के सदस्य देव लाल सिंह ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंचे थे। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मंदिर समिति, पुलिस प्रशासन और संबंधित अधिकारियों द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं। दिन भर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा और श्रद्धालुओं ने पूर्ण श्रद्धा के साथ पर्व मनाया।
Source link
उमरिया में उत्साह से मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव: छपडौर और अमोलखोह आश्रम श्रद्धालुओं की भीड़, गुरु का लिया आशीर्वाद – Umaria News
RELATED ARTICLES

