Thursday, July 30, 2026
Homeफूडसावन में खाएं बिना लहसुन-प्याज वाला जैन समोसा, ट्राई करें ये रेसिपी

सावन में खाएं बिना लहसुन-प्याज वाला जैन समोसा, ट्राई करें ये रेसिपी


Last Updated:

सावन के महीने में यदि आप लहसुन और प्याज नहीं खाते हैं, तो जैन समोसा की रेसिपी आपके बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है. यदि आप भी बरसात के दौरान घर में बने गरमागरम चाय और समोसे का आनंद लेना चाहते हैं तो यहां जानिए पूरी रेसिपी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अगर आपको घर पर नई-नई रेसिपी ट्राई करना पसंद है, तो जैन समोसे की यह स्वादिष्ट रेसिपी जरूर आजमाएं. आमतौर पर समोसे की स्टफिंग आलू से तैयार की जाती है, लेकिन इस खास रेसिपी में कच्चे केले का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसे एक अलग स्वाद और टेक्सचर देता है. यह रेसिपी पूरी तरह जैन है, इसलिए इसमें प्याज और लहसुन का उपयोग नहीं किया जाता, जिससे ये सावन में खाने के लिए एक बेहतरीन स्नैक साबित होते हैं.

कच्चे केले, मटर और सुगंधित मसालों का मिश्रण इसे बेहद लाजवाब बनाता है. यह समोसा चाय के साथ शाम के नाश्ते के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. आप इसे घर की पार्टी, त्योहार, मेहमानों की खातिरदारी या पिकनिक के लिए भी बना सकते हैं. अगर आप इसे थोड़ा हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो डीप फ्राई करने की बजाय एयर फ्रायर में भी तैयार कर सकते हैं. सौंठ की चटनी या हरी पुदीना चटनी के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

सामग्री
आधा कप मैदा, आधा कप गेहूं का आटा, आधा चम्मच अजवाइन, 2 बड़े चम्मच घी, 2 कच्चे केले, 1/4 कप मटर, 2 हरी मिर्च, 1 चम्मच जीरा, 1 चम्मच सौंफ, 1/4 चम्मच हींग, 1/4 चम्मच सोंठ पाउडर, 1/4 चम्मच हल्दी, 1/2 चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 चम्मच अमचूर पाउडर, 1/4 चम्मच गरम मसाला, 1/2 चम्मच चीनी, स्वादानुसार नमक, 2 बड़े चम्मच हरा धनिया और तलने के लिए तेल.

समोसा बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, गेहूं का आटा, अजवाइन और नमक डालकर मिलाएं. इसमें घी और थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें. आटे पर हल्का तेल लगाकर कुछ देर ढककर रख दें.
  • अब कच्चे केलों को छीलकर हल्का नरम होने तक उबाल लें. पानी निकालकर इन्हें अच्छी तरह मैश कर लें. एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें हींग, जीरा और बारीक कटी हरी मिर्च डालकर भूनें. इसके बाद मैश किया हुआ केला और मटर डालकर मिला लें.
  • अब इसमें सोंठ पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, अमचूर, गरम मसाला, चीनी और नमक डालें. हल्की कुटी हुई सौंफ भी मिलाएं. मिश्रण को 5-6 मिनट तक पकाएं और आखिर में हरा धनिया डाल दें.
  • गूंथे हुए आटे की लोई बनाकर पतली रोटी बेलें और उसे दो हिस्सों में काट लें. एक हिस्से को कोन का आकार दें और उसमें तैयार स्टफिंग भरकर किनारों को अच्छी तरह बंद कर दें. इसी तरह सभी समोसे तैयार कर लें.
  • कड़ाही में तेल गर्म करें और समोसों को धीमी से मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. तैयार जैन समोसे को हरी चटनी या सौंठ की चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments