Thursday, July 30, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशग्वालियर में प्रेम विवाह के बाद बदली नीयत: 8 महीने की...

ग्वालियर में प्रेम विवाह के बाद बदली नीयत: 8 महीने की गर्भवती पत्नी को दहेज के लिए घर से निकाला, 10 लाख और बुलेट की मांग – Gwalior News




ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेम विवाह के बाद आठ महीने की गर्भवती महिला को कथित रूप से पति, सास और ससुर ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाटीपुर के सुरेश नगर निवासी 24 वर्षीय तनु शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसने दिसंबर 2025 में कृष्णा शर्मा से दिल्ली के एक मंदिर में प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों दिल्ली में साथ रहने लगे। मार्च 2026 में वह मायके आई और 29 अप्रैल को दोनों ने आर्य समाज में दोबारा विधिवत विवाह कर उसका पंजीकरण भी कराया। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद जब वह दर्पण कॉलोनी स्थित ससुराल ‘कृष्णाकुटी’ पहुंची तो सास आशा शर्मा और ससुर नरेंद्र शर्मा ने उसे घर में रखने से इनकार कर दिया। उन्होंने ताना दिया कि शादी में मायके पक्ष ने कुछ नहीं दिया। पति ने कहा- अपने साथ नहीं रखेगा इसके बाद 10 लाख रुपए नकद और एक बुलेट मोटरसाइकिल लाने की मांग की गई। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। तनु ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में आठ महीने की गर्भवती है। उसने कई बार पति कृष्णा शर्मा से अपने साथ रखने और होने वाले बच्चे का खर्च उठाने की बात कही, लेकिन पति ने भी दहेज की मांग दोहराते हुए साथ रखने से इनकार कर दिया। आरोप है कि पति ने कहा कि जब तक मायके से 10 लाख रुपए और बुलेट नहीं मिलेगी, तब तक वह उसे अपने साथ नहीं रखेगा। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता थाटीपुर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पति कृष्णा शर्मा, सास आशा शर्मा और ससुर नरेंद्र शर्मा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट सहित संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments