Friday, July 31, 2026
Homeटेक्नोलॉजी10000mAh बैटरी वाले Redmi के फोन का रेंडर हुआ लीक, मिलेगा Google...

10000mAh बैटरी वाले Redmi के फोन का रेंडर हुआ लीक, मिलेगा Google Pixel 10 जैसा डिजाइन


Redmi Turbo 6 Max का रेंडर सामने आया है। रेडमी का यह फोन 10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। रेडमी टर्बो सीरीज में कंपनी ने पिछले साल Redmi Turbo 5 सीरीज पेश किया था। रेडमी के अपकमिंग फोन को कंपनी मैक्स फीचर के साथ उतारने वाली है। इसमें बड़ी बैटरी के अलावा दमदार प्रोसेसर और 7 इंच का मैक्स डिस्प्ले भी मिल सकता है।

पिछले सप्ताह रेडमी के इस फोन के कुछ फीचर्स लीक हुए थे, जिनमें प्रोसेसर और बैटरी की डिटेल शामिल थे। अब इस फोन का रेंडर लीक हुआ है, जिसमें फोन का ओवरऑल डिजाइन देखने को मिलता है। रेडमी के इस फोन के रेंडर को Nokia Power User ने पब्लिश किया है। यह देखने में Google Pixel जैसा दिखाई देता है। फोन के साइड में पावर और वॉल्यूम बटन्स देखे जा सकते हैं। कंपनी ने फिलहाल इस फोन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

डिजाइन हुआ रिवील

रेंडर के मुताबिक, फोन के बैक में हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें दो कैमरे और एक LED फ्लैश लाइट दिख रही है। वहीं, फ्रंट में सेंटर अलाइंड पंच-होल डिजाइन दिया गया है। रेडमी का यह टर्बो मैक्स फोन 10,000mAh की दमदार बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें 7 इंच का बड़ा 2K रेजलूशन वाला डिस्प्ले मिल सकता है। रेडमी अपने इस फोन को अगले साल की पहली तिमाही में लॉन्च कर सकता है।

Redmi Turbo 6 Max में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। यह फोन IP68 और IP69K रेटिंग के साथ आ सकता है। इसमें डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट सपोर्ट मिलेगा। यही नहीं, चीनी ब्रांड के इस फोन में मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी दी जा सकती है ताकि फोन गिरने पर टूटे नहीं।

Redmi Turbo 5 के फीचर्स

पिछले दिनों लॉन्च हुए Redmi Turbo 5 में कंपनी ने 6.59 इंच का डिस्प्ले यूज किया है। रेडमी के इस फोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट मिलता है। इसके अलावा फोन में 7,540mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। रेडमी का यह फोन 50MP मेन और 8MP सेकेंडरी कैमरा के साथ आता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 मिलता है।

यह भी पढ़ें – लॉन्च से पहले दिखा Google Pixel 11 Pro का डिजाइन, जारी हुआ ऑफिशियल टीजर





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments