Sunday, August 2, 2026
Homeराज्यराजस्तानगुजरात-महाराष्ट्र से आ रहा ठगी का पैसा: श्रीगंगानगर का युवक बना...

गुजरात-महाराष्ट्र से आ रहा ठगी का पैसा: श्रीगंगानगर का युवक बना साइबर फ्रॉड का ‘म्यूल अकाउंट’, पोर्टल पर शिकायत के बाद खुला राज – Sriganganagar News




श्रीगंगानगर में पुरानी आबादी क्षेत्र के एक युवक के बैंक अकाउंट्स में गुजरात और महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों से साइबर फ्रॉड के पैसे ट्रांसफर होने का खुलासा हुआ है। पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर जांच शुरू हुई तो बैंक अकाउंट्स की पड़ताल में बड़े खुलासे हुए। पुरानी आबादी थाना पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुकदमा एएसआई रणवीर की रिपोर्ट पर दर्ज किया गया। आरोपी पुरानी आबादी के प्रभु चौक निवासी आयुष अरोड़ा और जवाहरनगर थाना क्षेत्र के कुम्हार मोहल्ला निवासी जितेंद्र और गुलशन हैं। जांच अधिकारी हवलदार कमलेश मीणा ने बताया कि साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के बाद संबंधित बैंक अकाउंट्स की जांच की गई। जांच में सामने आया कि आयुष अरोड़ा के नाम पर कुल आठ बैंक अकाउंट्स संचालित हैं। इनमें से छह अकाउंट्स में साइबर ठगी के पैसे ट्रांसफर होने के मामले पोर्टल पर दर्ज हैं, जबकि एक अन्य अकाउंट्स के पैसे भी होल्ड पर है। पुलिस अब विभिन्न बैंकों से इन अकाउंट्स का पूरा ट्रांजेक्शन हिस्ट्री मंगवा रही है। इसके बाद स्पष्ट होगा कि किन-किन राज्यों से और कितनी राशि इन अकाउंट्स में जमा हुई तथा उसका आगे कैसे उपयोग किया गया। प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि गैंग कथित रूप से करीब 40 हजार रुपए देकर बैंक खाते खरीदता था और उन्हें साइबर ठगी की रकम मंगाने के लिए इस्तेमाल करता था। खाताधारकों के एटीएम कार्ड और बैंक अकाउंट्स से जुड़े मोबाइल सिम भी गिरोह अपने कब्जे में रखता था। ठगी की राशि अकाउंट्स में आने के बाद एटीएम के माध्यम से कैश निकालकर आपस में बांट ली जाती थी। पुलिस को आशंका है कि इन अकाउंट्स के जरिए लाखों रुपए के संदिग्ध लेन-देन हुए हैं। मामले में साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि बैंक रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments