Friday, July 31, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशशराब के नशे में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ: अस्पताल में...

शराब के नशे में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ: अस्पताल में हुई मौत, कानपुर देहात में मां और बुआ से हुआ था झगड़ा – Kanpur Dehat News




कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रसूलाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। रजोल के बड़े भाई ने बताया कि शराब पी कर घर आया और बुआ और मां लड़ने लगा और बाद में कुछ खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई नशे में किया था झगड़ा
ग्राम गोपालपुर निवासी रजोल (20) पुत्र देवी दयाल का शुक्रवार शाम करीब 7 बजे अपनी मां इंद्रा देवी और जयपुर से आई बुआ सुषमा देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। परिजनों ने बताया कि रजोल नशे की हालत में था और झगड़े के बाद उसने गुस्से में जहरीला पदार्थ खा लिया।
हॉस्पिटल पहुंचने से पहले हुई मौत
जहरीला पदार्थ खाने के कुछ ही देर बाद रजोल की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे आनन-फानन में सीएचसी रसूलाबाद लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. बृजेश ने पुष्टि की कि अस्पताल लाए जाने से पहले ही युवक की मृत्यु हो चुकी थी। मृतक के भाई पवन ने बताया कि रजोल चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह दिल्ली की एक कैंटीन में काम करता था और कुछ दिन पहले ही घर आया था। पवन के अनुसार, रजोल शराब पीने का आदी था। घटना के समय पवन काम से बाहर गया हुआ था।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर कहिंजरी चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रसूलाबाद कोतवाली प्रभारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस को सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments