How to control food cravings for weight loss: वेट लॉस करना चाहते हैं लेकिन दिमाग है कि जब देखो कुछ खाने पर ही फोकस रहता है। ऐसे में वेट लॉस कैसे होगा? इसका जवाब एक्सपर्ट दो तरह से देते हैं, उनका कहना है कि सबसे पहले इन 2 ट्रिक को अपनाएं, जो क्रेविंग को कम करने में मदद करेगा।
हेल्दी और फिट तो सभी रहना चाहते हैं। लेकिन काफी सारे लोगों की प्रॉब्लम उनकी क्रेविंग है। वो चाहे मीठा खाने की हो, नमकीन खाने की हो, फ्राईड फूड्स, स्पाइसी फूड खाने की हो। काफी सारे लोगों को तो बस हर वक्त लगता है कि कुछ खाते रहें। फिर वो चाहे मीठा हो या फिर नमकीन। इस हर वक्त की क्रेविंग और बदले में स्नैक्स खाने की आदत से ही मोटापा बढ़ता है और साथ ही दूसरी बीमारियां घेरती है। इस अनवांटेड क्रेविंग को कंट्रोल करना चाहते हैं तो रिसर्च और एक्सपर्ट की बताई बातों को जरूर फॉलो करें।
फिटनेस कोच ने बताया क्रेविंग कंट्रोल करने का फार्मूला
तमन्ना भाटिया के फिटनेस कोच सिद्धार्थ सिंह ने इंस्टाग्राम पर फिट रहने के कई मंत्र शेयर किए हैं। जिसमे से एक फार्मूला क्रेविंग को रोकने के लिए भी बताया था। हर समय होने वाली क्रेविंग को कंट्रोल करने के लिए उन्होंने WW फार्मूला शेयर किया है। WW मतलब वाटर और वॉक। मतलब जब आपको लंच और डिनर के बीच या फिर ब्रेकफास्ट और लंच के बीच कुछ भी खाने की क्रेविंग हो तो इस फार्मूले को फॉलो करें।
वॉक करें
जब किसी ऐसे टाइम पर आपको क्रेविंग्स हो रही जब आप ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर ले चुके हैं तो उठें और पांच से दस मिनट की वॉक करें। इससे पेट में स्टॉप हो रहे डाइजेशन को फिर से एक्टिवेट करने में मदद मिलेगी। मूवमेंट की वजह से बॉडी और माइंड दोनों का फोकस क्रेविंग्स से हट जाएगा। अनहेल्दी और इधर-उधर के फूड्स को ना खाने का ये एक बढ़िया सॉल्यूशन होता है। कई बार हम खाली बैठे होते हैं और हमारा सारा फोकस केवल खाने पर होता है। इसलिए माइंड को डायवर्ट करने के प्रोग्राम पर काम करें। हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक जब आपको क्रेविंग हो तो खुद को उस चीज से दूर करें। इससे आपका माइंड खाने की क्रेविंग से शिफ्ट होकर दूसरी जगह पर जाएगा और आप अनवांटेड क्रेविंग से बच जाएंगे।
पानी पिएं
दूसरा W फार्मूला है कि वाटर यानी पानी पिएं। जब भी क्रेविंग्स फील हो तो पानी पिएं। कई बार शरीर को डिहाइड्रेशन फील होता है और प्यास लगती है लेकिन हमें वो सिग्नल प्यास के रूप में नहीं बल्कि क्रेविंग्स के रूप में एहसास देता है। जिसकी वजह से गैरजरूरी चीजें खाते हैं। क्रेविंग्स महसूस होने पर वॉक करने के साथ ही एक गिलास पानी पिएं। इससे क्रेविंग्स को दूर करने में मदद मिलेगी। पानी पीने के दस मिनट तक खुद को महसूस करें, एक्चुअल में आपको प्यास लगी होती है और खाने की चीजों को खोजते हैं। हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक अगर आप केवल पानी पीते हैं तो इसके भी कई सारे फायदे हैं। उम्रदराज लोग जो वेट लॉस करना चाहते हैं उन्हें खाने के पहले पानी पीना चाहिए। इससे भूख कंट्रोल होती है और ओवरईटिंग से बचने में मदद मिलती है।

