Monday, August 3, 2026
Homeराज्यबिहारमधुबनी में 5 लाख के जाली नोट जब्त: एसएसबी और एसटीएफ...

मधुबनी में 5 लाख के जाली नोट जब्त: एसएसबी और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दो गिरफ्तार – Madhubani News




मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के दूहबी बाजार में रविवार को एसएसबी और बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में करीब पांच लाख रुपये के जाली भारतीय नोटों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी छापेमारी करने वाली टीम के अधिकारियों ने रविवार रात 9:30 बजे दी। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भरत महासेठ और उनके रिश्तेदार शिवकुमार राउत के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों लंबे समय से जाली भारतीय नोटों की तस्करी के नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है। एसटीएफ और एसएसबी ने लगातार मिल रही खुफिया सूचनाओं के आधार पर यह संयुक्त कार्रवाई की। सूत्रों के मुताबिक, इस अभियान की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को पहले से नहीं थी। इसे लेकर क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं भी हो रही हैं। गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व भी बिहार एसटीएफ ने बासोपट्टी थाना क्षेत्र में नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही भारी मात्रा में गांजे की खेप पकड़ी थी। उस मामले में गांजे से लदे पिकअप वाहन, चालक और खलासी को गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान डायल-112 वाहन की कथित संलिप्तता सामने आने पर उसमें तैनात पुलिस पदाधिकारी हीरा पंडित सहित दो चालकों को भी गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद तत्कालीन बासोपट्टी थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया था। कार्रवाई में शामिल एसएसबी और एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल अधिक जानकारी साझा करना उचित नहीं होगा, क्योंकि इससे आगे की कार्रवाई प्रभावित हो सकती है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों से गहन पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क का खुलासा किए जाने की संभावना है। जांच पूरी होने के बाद मामले की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments