Wednesday, June 24, 2026
Homeटेक्नोलॉजीRealme P4R को सस्ते में खरीदने का मौका, 8000mAh बैटरी वाले फोन...

Realme P4R को सस्ते में खरीदने का मौका, 8000mAh बैटरी वाले फोन में हुआ प्राइस कट


Realme के हाल में लॉन्च हुए 8000mAh बैटरी वाले फोन को सस्ते में खरीदने का मौका है। यह फोन लॉन्च प्राइस से सस्ते में खरीदा जा सकता है। रियलमी का यह फोन दमदार बैटरी के साथ-साथ 256GB स्टोरेज के साथ में आता है। इस फोन का लुक और डिजाइन Samsung के फोन की तरह है। फोन में वर्टिकली अलाइंड कैमरा मॉड्यूल दिया गया है।

सस्ता हुआ फोन

Realme P4R को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है। वहीं, फोन के अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 20,999 रुपये और 22,999 रुपये है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर फोन को सस्ते में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से फोन खरीदने पर पूरे 950 रुपये की छूट दी जा रही है। साथ ही, इसकी खरीद पर 13,250 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।

Realme P4R 5G के फीचर्स

रियलमी के इस सस्ते फोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। यह फोन टाइटेनियम ग्लेयर, सिल्वर ग्लेयर और लैवेंडर ग्लेयर तीन कलर ऑप्शन में पेश किया है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 8GB रैम और 128GB तक का स्टोरेज मिलता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। यही नहीं, फोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी वाली बॉडी और IP65 रेटिंग से लैस है।










Realme P4R फीचर्स
डिस्प्ले 6.78 इंच, 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300
स्टोरेज 8GB, 128GB
कैमरा 50MP, 8MP
बैटरी 8000mAh, 45W
OS Android 16, Realme UI

इस स्मार्टफोन में 8,000mAh की दमदार बैटरी मिलती है, जिसके साथ कंपनी ने इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया है। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है। फोन में बड़ा वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो फोन को गेमिंग के दौरान गर्म होने से बचाता है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MPका मेन कैमरा मिलेगा। इसके साथ एक और कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया गया है। फोन का कैमरा AI फीचर्स से लैस है।

यह भी पढ़ें – iPhone 18 Pro के कैमरा में होगा बड़ा अपग्रेड? iPhone 17 Pro के मुकाबले होंगे कई बदलाव

(डिसक्लेमर – सेल में मिलने वाले ऑफर में उतार-चढ़ाव संभव है। ऐसे में फाइनल प्राइस ई-कॉमर्स वेबसाइट पर ही चेक करें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments