Monday, August 3, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशशराब के नशे में सड़क पर गिरा आरक्षक, VIDEO: सीधी में...

शराब के नशे में सड़क पर गिरा आरक्षक, VIDEO: सीधी में प्रत्यक्षदर्शियों से अभद्रता के आरोप; एएसपी बोलीं-जांच के बाद होगी कार्रवाई – Sidhi News




मध्य प्रदेश पुलिस के ‘नशे से दूरी अभियान 2.0’ के बीच सीधी शहर से एक वर्दीधारी आरक्षक का नशे की हालत में सड़क पर लड़खड़ाने का वीडियो सामने आया है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे सम्राट चौक पर हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी ने जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है। सम्राट चौक पर लड़खड़ाकर सड़क पर गिरा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वर्दीधारी पुलिसकर्मी सम्राट चौक पर चलते समय संतुलन खो बैठा और सड़क पर गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में आरक्षक की वर्दी पर लगी नेम प्लेट पर “आरक्षक 235 राम प्रसाद रावत” लिखा दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि संबंधित आरक्षक सीधी जिले के बाहर पदस्थ है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने लगाए अभद्रता के भी आरोप प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि आरक्षक लड़खड़ाने के साथ-साथ राहगीरों से अभद्र भाषा का प्रयोग भी कर रहा था। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि संबंधित आरक्षक ड्यूटी पर था या अवकाश पर। यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब मध्य प्रदेश पुलिस प्रदेशभर में ‘नशे से दूरी अभियान 2.0’ चलाकर लोगों को नशामुक्ति का संदेश दे रही है। ऐसे में वर्दीधारी पुलिसकर्मी का कथित रूप से नशे की हालत में सार्वजनिक स्थान पर दिखाई देने का वीडियो विभाग की कार्यप्रणाली और छवि पर सवाल खड़े कर रहा है। एएसपी बोलीं- जांच के बाद होगी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। फिलहाल संबंधित आरक्षक की पहचान और उसकी पदस्थापना की जानकारी जुटाई जा रही है। यदि जांच में वीडियो और आरोप सही पाए जाते हैं, तो नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments