Friday, August 7, 2026
Homeटेक्नोलॉजी949 रुपये में लॉन्च हुआ कॉल रिकॉर्डिंग वाला फीचर फोन, मिलती है...

949 रुपये में लॉन्च हुआ कॉल रिकॉर्डिंग वाला फीचर फोन, मिलती है 1000mAh की बैटरी


itel ने भारत में सस्ता फीचर फोन लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 949 रुपये है। इस फोन में कंपनी ने 1,000mAh की दमदार बैटरी दी है। साथ ही, यह USB Type C चार्जिंग फीचर से लैस है। इस फीचर फोन का सीधा मुकाबला HMD के हाल में लॉन्च हुए फीचर फोन से होगा। यही नहीं, इस फीचर फोन में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिलती है, जिसके जरिए आप ईयरबड्स, स्पीकर्स आदि कनेक्ट कर सकते हैं।

कंपनी ने इससे पहले जून में itel Aqua फीचर फोन लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 1799 रुपये है। इस फीचर फोन की खास बात ये है कि पानी में भींगने पर खराब नहीं होता है। इसके बैक में स्मार्टफोन जैसा कैमरा मॉड्यूल दिया गया है।

itel Ace 3 Heera की कीमत

आईटेल कंपनी का यह फीचर फोन 949 रुपये में आता है। इसे तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, ब्लू और पर्पल में खरीदा जा सकता है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा ऑफलाइन रिटेल स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकते है। यह कंपनी के पिछले लॉन्च हुए itel Ace 2 Heera का अपग्रेड है, जिसकी कीमत 1,109 रुपये है।

itel Ace 3 Heera के फीचर्स

कीपैड वाले इस फीचर फोन में कंपनी ने 1.8 इंच का TFT डिस्प्ले दिया है। फोन में 1,000mAh की बैटरी दी है। यही नहीं, कंपनी का दावा है कि फोन में AI पावर्ड बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम मिलता है। फोन की बैटरी फुल चार्ज करने पर आप करीब 10 घंटे तक लगातार कॉल पर बात कर सते हैं। यही नहीं, इस फोन की में 177 घंटे का स्टैंडबाई टाइम मिलता है। कंपनी ने फीचर फोन में सुपर बैटरी मोड दिया है, जो कम पावर में फोन को स्वीच ऑफ होने से बचाता है।

itel Ace 3 Heera में USB Type C और ब्लूटूथ के जरिए कनेक्टिविटी मिलती है। इसकी इंटरनल मेमोरी को मेमोरी कार्ड के जरिए 32GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। फोन में कॉल-रिकॉर्डिंग फीचर दिया गया है। साथ ही, यह FM रेडियो के साथ आता है। इसमें 500 कॉन्टैक्ट्स और 250 मैसेज स्टोर किए जा सकते हैं। इस फीचर फोन में कंपनी ने वॉइस असिस्टेंट भी दिया है, जो हिन्दी और अंग्रेजी भाषा को सपोर्ट करता है। इसके अलावा यह 10 रीजनल भारतीय भाषाओं को भी सपोर्ट करेगा।

यह भी पढ़ें – Redmi Note 17 की भारत में एंट्री, 8000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments