Huawei ने भारत में दो टैबलेट लॉन्च किए हैं। चीनी ब्रांड के ये टैबलेट MatePad 11 सीरीज में पेश किए गए हैं। इनमें 10,100mAh तक की तगड़ी बैटरी मिलती है। हुआवे ये टैबलेट इन-हाउस HarmoneyOS पर काम करता है। हाल ही में कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी स्मार्ट बैंड Huawei Band 11 Pro सीरीज पेश की है। ये स्मार्ट बैंड AI फीचर्स से लैस है। Huawei MatePad 11 सीरीज में कंपनी ने दो टैबलेट MatePad SE 11 और MatePad 11.5 Paper Matte Edition पेश किए हैं।
कितनी है कीमत?
हुआवे के ये टैबलेट भारत में 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध हैं। इन दोनों टैबलेट को भारत में एक्सक्लूसिवली फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। इस सीरीज के MatePad 11.5 Paper Matte Edition की कीमत 49,999 रुपये है। इसके साथ कंपनी कीबोर्ड और एक्सेसरीज भी ऑफर कर रही है।
MatePad 11.5 Paper Matte Edition
हुआवे का यह टैबले 11.5 इंच के 2.5K Paper Matte डिस्प्ले के साथ आता है। इसका डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि इस टैबलेट में सर्कुलर पोलराइजेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है ताकि इस्तेमाल करते समय आंखों पर असर न पड़े। इसमें ग्लेयर फ्री और मिनिमल विजुअल फटिग फीचर मिलता है। इस टैबलेट के बैक में 13MP का कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा मिलेगा। ये दोनों कैमरे HD क्वालिटी की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।
MatePad 11.5 Paper Matte Edition में कंपनी ने HarmonyOS का इस्तेमाल किया है। इसमें Huawei Notes ऐप मिलेगा, जिसके जरिए यूजर्स हैंडरिटन नोट्स और वर्कफ्लो मैनेज कर सकते हैं। यह कंपनी के इन हाउस Kirin T82B चिपसेट पर काम करता है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलेगा। इसमें 10,100mAh की बैटरी और 40W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है।
Huawei MatePad SE 11
हुआवे का यह टैबलेट 11 इंच के FHD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 400 निट्स तक की है। इस टैबलेट में कंपनी ने Kirin 710A चिपसेट दिया है, जिसके साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इस टैबलेट में कंपनी के M-Pen Lite Stylus का सपोर्ट मिलता है। इसमें क्वाड स्पीकर का सपोर्ट दिया गया है। इसके बैक में 8MP का रियर और 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इस टैबलेट में कंपनी ने 7000mAh की बैटरी दी है, जिसके साथ 22.5W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है।
यह भी पढ़ें – Motorola Edge 70 Pro में बड़ा प्राइस कट, Flipkart Sale में कीमत रह गई आधी

