Sunday, August 9, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशखमरिया में लगातार हो रही तेंदुए की मूवमेंट: कॉलेज और गुरुद्वारे...

खमरिया में लगातार हो रही तेंदुए की मूवमेंट: कॉलेज और गुरुद्वारे के पास आया नजर; वीडियो वायरल होने से रिहायशी इलाके में दहशत – Jabalpur News




जबलपुर के खमरिया क्षेत्र और आसपास के रिहायशी इलाकों में तेंदुआ लगातार नजर आ रहा है। इससे स्थानीय लोगों में डर बना हुआ है। घनी आबादी और सार्वजनिक जगहों के पास तेंदुआ दिखने से लोग अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द ट्रेंकुलाइज कर पकड़ने की मांग की है। 27 जुलाई को कॉलेज के पास सड़क पर दिखा था तेंदुआ तेंदुआ पहली बार 27 जुलाई को सुबह करीब 4 बजे दिखाई दिया था। ओएफके (OFK) कॉलेज के पास सड़क पर एक महिला ने अचानक तेंदुए को घूमते देखा। सामने तेंदुआ देखकर महिला घबरा गई और वहां से अपनी जान बचाकर वापस लौट गई। गुरुद्वारे की बाउंड्रीवॉल के पास फिर आया नजर इसके कुछ दिन बाद 5 अगस्त की रात ईस्टलैंड गुरुद्वारे की बाउंड्रीवॉल के पास फिर तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आसपास के लोगों की चिंता और बढ़ गई। सुबह घूमने निकलने वाले लोगों और रात में ड्यूटी से लौटने वाले कर्मचारियों में भी डर बना हुआ है। वन विभाग की सलाह: पास जाकर वीडियो न बनाएं स्थानीय प्रशासन और वन विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि तेंदुआ दिखने पर घबराएं नहीं और उसके पास जाकर वीडियो बनाने की कोशिश न करें। तुरंत किसी सुरक्षित जगह पर चले जाएं और वन विभाग को सूचना दें। विभाग ने बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और पालतू मवेशियों को सुरक्षित बाड़े में रखने की भी सलाह दी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments