Monday, August 10, 2026
Homeराज्यराजस्तानकर्मचारियों और आरएसी के जवानों ने निकाली बाइक तिरंगा रैली: लोगों...

कर्मचारियों और आरएसी के जवानों ने निकाली बाइक तिरंगा रैली: लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए किया जागरूक – Dholpur News




धौलपुर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बाइक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। यह रैली दोपहर 1 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम, बाड़ी फील्ड से शुरू हुई। इसमें हाथों में तिरंगा लिए बाइक सवारों ने शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए देशभक्ति का संदेश दिया। रैली लाल बाजार, पैलेस रोड और गुलाब बाग से होते हुए जिला कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। इस रैली में प्रशासनिक कर्मचारियों के साथ आरएसी के जवान भी शामिल थे। बाइक सवारों ने तिरंगा लहराते हुए लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। रैली के दौरान पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल देखा गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर हरिराम मीणा ने जिलेवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक नागरिक अपने घर, वाहन और व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराकर इस अभियान को सफल बनाने में योगदान दे सकता है। मीणा ने लोगों से तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें लेकर अभियान की वेबसाइट www.harghartiranga.com पर अपलोड करने का भी आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। प्रशासन द्वारा जिलेभर में इस अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments