Tuesday, August 11, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशपुलिस के सामने इंदौर के हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने रील बनाई: सोशल...

पुलिस के सामने इंदौर के हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने रील बनाई: सोशल मीडिया पर लिखा- जेल से ही पूरा सिस्टम चलाएंगे; आरोपी 2 दिन पुलिस रिमांड पर – Indore News




इंदौर के द्वारकापुरी इलाके के हिस्ट्रीशीटर और ड्रग माफिया चेतननाथ का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है। सोमवार को राजेंद्र नगर पुलिस अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के पुराने मामले में उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेने जिला कोर्ट पहुंची थी। इसी दौरान उसके परिवारवालों ने पुलिसकर्मियों के सामने ही उसकी रील बनाई। बाद में रील को उसके भतीजे के अकाउंट से धमकी भरे कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया। रील में कहा- जेल से ही पूरा सिस्टम चलाते हैं वायरल रील में एक ऑडियो लगाया गया है। जिसमें कहा जा रहा है कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करती है और छोड़ देती है। वह जेल के अंदर से ही पूरा सिस्टम चलाने की बात भी कहता है। यह वीडियो कोर्ट परिसर में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में बनाया गया था। अवैध हथियार मामले में 2 दिन का रिमांड राजेंद्र नगर पुलिस सोमवार को अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के मामले में चेतननाथ का प्रोडक्शन वारंट लेने जिला कोर्ट पहुंची थी। पेशी के दौरान उसकी बहन सीमा नाथ भी उससे मिलने कोर्ट पहुंची थी। इसी दौरान परिवार वालों ने पुलिसकर्मियों के सामने चेतननाथ का वीडियो बना लिया। अवैध हथियार मामले में राजेंद्र नगर पुलिस को चेतननाथ का 2 दिन का रिमांड मिला है। 8 किलो गांजा और 19 लाख रुपए के साथ पकड़ा था चेतननाथ पर एक कारोबारी की हत्या समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उस पर अवैध शराब, गांजा और ब्राउन शुगर का कारोबार करने के आरोप लगे। राजेंद्र नगर में मनीष नाम के युवक को पकड़ा गया था। उसके पास पिस्टल मिली थी और उसने पिस्टल चेतननाथ से लेने की बात कबूल की थी। इसके बाद धार के गोगवां में भी एक युवक पिस्टल के साथ पकड़ा गया था। इस दौरान चेतननाथ गाड़ी से कूदकर भाग गया था। बाद में द्वारकापुरी पुलिस ने उसे 8 किलो गांजा, 19 लाख रुपए नकद और ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा था। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था। बहन और जीजा पर भी गंभीर केस चेतननाथ की बहन सीमा नाथ को क्राइम ब्रांच पहले 55 लाख रुपए नकद और ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर चुकी है। सीमा पर एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। उसके पति महेश उर्फ टोपी पर भी हत्या के प्रयास और लूट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। एक सप्ताह पहले महेश ने फूटी कोठी की वाइन शॉप के मैनेजर और स्टाफ को धमकाया था। इस घटना के दौरान उसका एक पुलिसकर्मी के साथ वीडियो वायरल हुआ था। हालांकि, जांच में पुलिसकर्मी की कोई भूमिका सामने नहीं आई थी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments