Tuesday, August 11, 2026
Homeराज्यबिहारमोतिहारी की सिकरहना नदी में डूबी 18 वर्षीय युवती: सावन सोमवारी...

मोतिहारी की सिकरहना नदी में डूबी 18 वर्षीय युवती: सावन सोमवारी पर जल भरने गई थी, गोताखोरों को दूसरे दिन मिला शव – Motihari (East Champaran) News




मोतिहारी में सावन की दूसरी सोमवारी पर सिकरहना नदी में जल भरने गई 18 वर्षीय युवती की डूबने से मौत हो गई। मंगलवार को दूसरे दिन स्थानीय ग्रामीण गोताखोरों की मदद से उसका शव बरामद किया गया। यह घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हुई। मृतका की पहचान बंजरिया थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी स्वर्गीय सुदामा सिंह की 18 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि नेहा अन्य लोगों के साथ सिकरहना नदी में जल भरने गई थी। परिजनों ने गोताखोरों को बुलाया जल भरने के दौरान नेहा नदी के गहरे पानी में चली गई और अचानक डूबने के बाद लापता हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों को सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीण गोताखोरों को बुलाया गया और नदी में नेहा की तलाश शुरू की गई। सोमवार को देर शाम तक तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। मंगलवार को ग्रामीण गोताखोरों ने दोबारा नदी में तलाश शुरू की। इसी दौरान नदी में एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया, जिसे गोताखोरों ने बाहर निकाला। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच जारी शव मिलने की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया गया कि नेहा अपने दो भाइयों के बीच अकेली बहन थी। इस घटना से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments