Tuesday, August 11, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशचीफ इंजीनियर ने की हर महीने 1 लाख की मांग: रीवा...

चीफ इंजीनियर ने की हर महीने 1 लाख की मांग: रीवा में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया, कंपनी को काम दिलाने के बदले में मांगी रिश्वत – Rewa News




रीवा लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग, संभाग रीवा में कार्रवाई की। टीम ने प्रभारी मुख्य अभियंता (चीफ इंजीनियर) कैलाश कुमार लच्छे को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा। उनके अशासकीय सहयोगी धर्मवीर भारती को भी पकड़ा गया। कार्रवाई सिविल लाइन स्थित शासकीय आवास में अटल पार्क के सामने हुई। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता सोनू सिंह सतना जिले की टेस्टिंग लैब पीवीपी लिमिटेड में मैनेजर हैं। उनकी फर्म निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच करती है। आरोप है कि फर्म को लोक निर्माण विभाग में काम दिलाने के बदले कैलाश कुमार लच्छे हर महीने एक लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। 4 अगस्त को की थी शिकायत सोनू सिंह ने 4 अगस्त को लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत की थी। शिकायत के सत्यापन के दौरान भी आरोपी ने धर्मवीर भारती की मदद से 50 हजार रुपए लिए थे। इसके बाद लोकायुक्त ने मंगलवार 11 अगस्त को ट्रैप की कार्रवाई की। सरकारी आवास से रंगे हाथ पकड़ाया
उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में टीम ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपए लेते कैलाश कुमार लच्छे को पकड़ लिया। इस दौरान उनके अशासकीय सहयोगी धर्मवीर भारती को भी पकड़ा गया। कैलाश कुमार लच्छे की उम्र 59 वर्ष है। वे मूल रूप से लोक निर्माण विभाग जिला रीवा में कार्यपालन यंत्री के पद पर पदस्थ हैं। वर्तमान में वे लोक निर्माण विभाग, संभाग रीवा के प्रभारी मुख्य अभियंता की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। धर्मवीर भारती की उम्र भी 59 वर्ष है। उसे कैलाश कुमार लच्छे का अशासकीय सहयोगी बताया गया है। दोनों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस लोकायुक्त पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की संशोधित धारा 7 के तहत केस दर्ज किया है। टीम आगे की कार्रवाई कर रही है। एसपी लोकायुक्त योगेश्वर शर्मा ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद मंगलवार को ट्रैप की कार्रवाई की गई। प्रभारी मुख्य अभियंता कैलाश कुमार लच्छे और उनके अशासकीय सहयोगी धर्मवीर भारती को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार, निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया सहित लोकायुक्त कार्यालय रीवा की टीम शामिल रही।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments