हरदा में गुरुवार को राठौर समाज ने अपने आराध्य वीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती धूमधाम से मनाई। जयंती के अवसर पर समाज के युवाओं और सदस्यों ने शहर में भव्य वाहन रैली निकाली। रैली के बाद नया बस स्टैंड स्थित वीर दुर्गादास राठौर के स्मारक पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा और समाज के सदस्य मौजूद रहे। स्मारक पर किया माल्यार्पण वाहन रैली के बाद समाजजन नया बस स्टैंड स्थित वीर दुर्गादास राठौर के स्मारक पहुंचे। यहां समाज के सदस्यों ने वीर दुर्गादास राठौर को श्रद्धांजलि देते हुए स्मारक पर माल्यार्पण किया। समाज के अध्यक्ष शिवनारायण राठौर ने वीर दुर्गादास राठौर के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि दुर्गादास राठौर ने देश और समाज के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने समाज के सभी सदस्यों से देश और समाज के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। पराक्रम और मातृभूमि के योगदान को किया याद शिवनारायण राठौर ने सनातन संस्कृति और इतिहास के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि वीर दुर्गादास राठौर ने मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया और वे एक वफादार योद्धा के रूप में जाने जाते हैं। पूर्व अध्यक्ष अशोक राठौर और वरिष्ठ समाजसेवी नारायण राठौर ने भी वीर दुर्गादास राठौर की जीवनी से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने बताया कि दुर्गादास राठौर शेर जैसे पराक्रमी होने के बावजूद साधु की तरह रहे और राष्ट्र रक्षा के अलावा उन्होंने कभी शासन का काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि दुर्गादास राठौर सहनशील और पराक्रमी योद्धा थे। यदि वे नहीं होते तो मारवाड़-जोधपुर की वर्तमान स्थिति शायद अलग होती। समाज ऐसे वीरों को श्रद्धा से याद करता है, जिन्होंने देश और धर्म के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। बच्चों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां जयंती समारोह से एक दिन पहले बुधवार शाम को समाज की धर्मशाला में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रस्तुतियों के बाद अतिथियों ने बच्चों को इनाम भी वितरित किए। देखें कार्यक्रम तस्वीरें
Source link
हरदा में वीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती मनाई गई: समाज ने वाहन रैली निकाली, स्मारक पर माल्यार्पण किया – Harda News
RELATED ARTICLES

