शहर को 16 अगस्त को कनेक्टिविटी, मनोरंजन और विरासत से जुड़ी तीन सौगातें मिलेंगी। इनमें सबसे अहम पश्चिम क्षेत्र की करीब 40 साल पुरानी मांग पूरी होना है। अन्नपूर्णा रोड से रिंग रोड को जोड़ने वाली 0.95 किलोमीटर लंबी और 45 मीटर चौड़ी सड़क का लोकार्पण होगा। इस पर 16.61 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। इंदौर जू के 14-डी थिएटर का लोकार्पण भी होगा, जबकि दशहरा मैदान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमिपूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया ये प्रोजेक्ट कनेक्टिविटी, विरासत, खेल और मनोरंजन से जुड़े हैं। इधर, निगम ने नेहरू पार्क स्विमिंग पूल भी तैयार कर लिया है। वह भी जल्द शुरू होगा। 16.61 करोड़ की सड़क, रिंग रोड तक सीधा रास्ता सुदामा नगर और विश्वकर्मा नगर के बीच अन्नपूर्णा रोड को रिंग रोड से जोड़ने वाली सड़क करीब चार दशक से लंबित थी। 0.95 किमी लंबी सड़क को 45 मीटर चौड़ा बनाया गया है। प्रोजेक्ट पर 16.61 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इसमें सीमेंट-कांक्रीट रोड के साथ सीवर चैंबर स्ट्रेंथनिंग, स्टॉर्म वाटर लाइन, ग्रीन बेल्ट, फुटपाथ, सेंटर लाइटिंग और इलेक्ट्रिक लाइन शिफ्टिंग के काम किए गए हैं। सड़क शुरू होने से पश्चिम क्षेत्र के कई इलाकों को रिंग रोड तक सीधा रास्ता मिलेगा। इससे अन्नपूर्णा सड़क पर ट्रैफिक दबाव भी घटेगा। दशहरा मैदान में लगेगी अटल प्रतिमा
दशहरा मैदान स्थित गार्डन में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके लिए 16 अगस्त को भूमिपूजन होगा। प्रतिमा के माध्यम से सार्वजनिक स्थल पर उनकी स्मृति को स्थायी स्वरूप देने की योजना है। नेहरू पार्क में नया स्विमिंग पूल
नेहरू पार्क में तैयार नवीन स्विमिंग पूल का भी लोकार्पण किया जाएगा। इसके शुरू होने से शहर में तैराकी, खेल और फिटनेस से जुड़ी एक और सुविधा उपलब्ध होगी। खिलाड़ियों को भी इसका फायदा मिलेगा। जू में 14-डी थिएटर का आकर्षण
इंदौर जू में तैयार 14-डी थिएटर का भी लोकार्पण होगा। इसे जू आने वाले बच्चों और परिवारों के लिए नए आकर्षण के रूप में विकसित किया गया है। इसके जरिए वन्यजीवों से जुड़े विषयों को तकनीक आधारित अनुभव से जोड़ने की योजना है।
Source link
ट्रैफिक को बड़ी राहत मिलेगी: 40 साल बाद रिंग रोड से जुड़ेगा अन्नपूर्णा क्षेत्र, शुरुआत 16 से – Indore News
RELATED ARTICLES

