Friday, August 14, 2026
Homeलाइफस्टाइल75 की उम्र में भी फिट हैं पीएम नरेंद्र मोदी, रोज करते...

75 की उम्र में भी फिट हैं पीएम नरेंद्र मोदी, रोज करते हैं ये 1 काम, जानें फिटनेस रूटीन


भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 साल की उम्र में भी फिट और एक्टिव बने हुए हैं। वह कई बार अपनी फिटनेस का राज बता चुके हैं, जो काफी सरल है। चलिए हम आपको पीएम मोदी के फिटनेस रूटीन के बारे में जानकारी देते हैं।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 साल के हो चुके हैं लेकिन वह सबसे ज्यादा काम करते हैं और इस उम्र में भी एक्टिव बने हुए हैं। पीएम मोदी ने कई बार अपनी फिटनेस का राज बताया है। उन्हें अपनी जिंदगी में अनुशासन काफी पसंद है और वह सादा खाना खाते हैं। पीएम मोदी जिम में घंटों पसीना नहीं बहाते लेकिन उनकी कुछ आदतें ऐसी हैं, जिनकी वजह से वह इस उम्र में भी फिट और एक्टिव बने हुए हैं। आज हम आपको पीएम मोदी के फिटनेस रूटीन के बारे में बताने जा रहे हैं।

योगा को बना लिया फिक्स रूटीन

पीएम नरेंद्र मोदी अक्सर कहते हैं कि योग करिए और उससे आप स्वस्थ रह सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी योग को अपने डेली रूटीन में शामिल कर रखा है। वह रोजाना सुबह योग, प्राणायाम और ध्यान करते हैं। इतना ही नहीं वह सुबह सूर्य नमस्कार भी करते हैं।

पंचतत्व वॉक से रहता है शरीर एक्टिव

पीएम नरेंद्र मोदी रोजाना पंचतत्व वॉक भी करते हैं और इसे करने से शरीर फिट, फ्रेश और एक्टिव बना रहता है। पंचतत्व यानी प्रकृति के पांच तत्व- पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश से प्रेरित एक ट्रैक पर चलते हैं। उन्होंने अपने गार्डन में इन चीजों को रखा है और इस पर वह रोजाना सुबह टहलते हैं। वह बिना चप्पल के घास पर चलते हैं, फिर पानी में कुछ देर चलते हैं। इसके बाद सुबह की धूप और हवा लेते हैं और फिर स्ट्रेचिंग करते हैं।

फिट रहने के लिए अपनाई है 1 आदत

साल 2025 में पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ बातचीत में पीएम मोदी ने अपनी उपवास की आदत के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि वह मानते हैं कि उपवास करने से शरीर एक्टिव और फिट रहता है। उन्होंने कहा कि व्रत के दौरान भी उनके काम करने की क्षमता कम नहीं होती बल्कि वह कई बार हर दिन से ज्यादा काम करते हैं। पीएम मोदी ने बताया था कि मिड जून से दीपावली आने तक वह 24 घंटे में सिर्फ 1 बार ही खाना खाते हैं। उन्होंने कहा कि ये आदत उन्होंने 50-55 साल की उम्र से अपनाना शुरू कर दिया था।

नींद रूटीन भी है थोड़ा अलग

अक्सर हम नींद पूरी करने की सलाह देते हैं और डॉक्टर भी कहते हैं कि हर व्यक्ति को करीब 7-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए लेकिन पीएम मोदी सिर्फ साढ़े 3 घंटे की नींद लेते हैं। वह 3 बजे के आस-पास सोते हैं और 6 बजे उठ जाते हैं। उनका कहना है कि उन्हें नींद नहीं आती और इसी वजह से वह काम में लगे रहते हैं।

6 बजे के बाद कभी नहीं खाते खाना

पीएम मोदी 6 बजे के बाद कभी भी खाना नहीं खाते हैं। इस आदत से उनका पाचन हमेशा बेहतर रहता है और वह स्वस्थ रहते हैं। डॉक्टर्स का भी कहना है कि सभी को 6-8 बजे के बीच खाना खा लेना चाहिए, जिससे शरीर को खाना पचाने का सही समय मिल जाए। पीएम मोदी की फिटनेस का राज उनका फिक्स रूटीन है, जिसे वह कभी स्किप नहीं करते हैं। वह अपने काम के साथ सेहत का भी पूरा ख्याल रखते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments