Wednesday, November 11, 2026
Homeराज्यराजस्तानसीकर के स्टूडेंट्स अटेंडेंस में नंबर-1: ओरल रीडिंग फ्लो-स्कूलों की फैसिलिटी...

सीकर के स्टूडेंट्स अटेंडेंस में नंबर-1: ओरल रीडिंग फ्लो-स्कूलों की फैसिलिटी में 41 जिलों में सीकर की फर्स्ट रैंक – Sikar News




सीकर जिले ने शिक्षा विभाग की विभिन्‍न कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया है। शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 41 जिलों के शैक्षणिक और परफाॅर्मेंस के आधार पर रैंकिंग जारी की। इसमें सीकर ने कुल 100 में से 90 अंक प्राप्त किए हैं। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी किरण सैनी ने बताया- यह फर्स्ट रैंक जिले में एज्युकेशन क्वालिटी में सुधार, स्टूडेंट्स की रेगुलर अटेंडेंस, टीचिंग मैथड की प्रभावी मॉनिटरिंग तथा स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं बढ़ाने का रिजल्ट है। उन्होंने बताया कि सीकर जिले ने 90 अंक प्राप्त कर प्रदेश के 41 जिलों में फर्स्ट रैंक हासिल की। 7 पैरामीटर पर किया मूल्यांकन जिला शिक्षा अधिकारी किरण सैनी ने बताया- जिला शिक्षा प्रदर्शन रैंकिंग में स्टूडेंट्स की अटेंडेंस, कॉम्पिटेंसी बेस्ड असेसमेंट (सीबीए) परिणाम, ओरल‌ रीडिंग फ्लो (ओआरएफ), शिक्षक एप पर शिक्षकों की एक्टिविटी, शाला संबलन निरीक्षण पालना, स्कूलो में शौचालय और पेयजल की उपलब्धता समेत 7 पैरामीटर के आधार पर सभी जिलों का मूल्यांकन किया गया। इन सभी मानकों के लिए कुल 100 अंक निर्धारित किए गए थे। उन्होंने बताया कि सीकर जिले ने स्टूडेंट्स अटेंडेंस में 25 में से 20, सीबीए परिणाम में 15 में से 13, ओआरएफ में 10 में से 10, शिक्षक एप एक्टिविटी में 10 में से 7, शाला संबलन निरीक्षण पालना में 20 में से 20, शौचालय व पेयजल उपलब्धता में 10 में से 10 तथा डीआरएम मिनट्स प्रजेंटेशन में 10 में से 10 नंबर हासिल किए। इस प्रकार जिले ने कुल 90 अंक अर्जित किए हैं। इन पॉइंट पर किया मूल्यांकन जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि जिले में शिक्षा की क्वालिटी को बेहतर बनाने, स्टूडेंट्स का लर्निंग लेवल बढ़ाने, स्कूलों में उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने तथा विभागीय योजनाओं व गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिले की इस उपलब्धि में शिक्षकों, संस्था प्रधानों और शिक्षा विभाग के समस्त कार्मिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments