Sunday, August 16, 2026
Homeराज्यराजस्ताननारनौल को मिली त्योहारों पर स्पेशल ट्रेन की सौगात: 15 अगस्त...

नारनौल को मिली त्योहारों पर स्पेशल ट्रेन की सौगात: 15 अगस्त से शुरू हुई 41 ट्रिप वाली स्पेशल ट्रेन, 9 कोच के साथ चलेगी – Narnaul News




हरियाणा के नारनौल में त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने मदार-नारनौल-मदार प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा संचालित की है। यह विशेष ट्रेन 15 अगस्त से शुरू हो गई, जो 24 सितंबर 2026 तक कुल 41 ट्रिप करेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09639 मदार-नारनौल प्रतिदिन स्पेशल 15 अगस्त से 24 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 4:30 बजे मदार से रवाना होकर सुबह 9:15 बजे नारनौल पहुंचेगी। यात्रियों को होगा फायदा इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09640 नारनौल-मदार प्रतिदिन स्पेशल इसी अवधि में प्रतिदिन शाम 4:20 बजे नारनौल से रवाना होकर रात्रि 10:35 बजे मदार पहुंचेगी। इस ट्रेन के चलने से 48 दिनों के लिए बंद की गई अन्य ट्रेनों के यात्रियों को लाभ होगा। इन स्टेशनों पर होगा ठहराव यह स्पेशल रेलसेवा मार्ग में किशनगढ़, नरैना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कांवट, भागेगा, नीमकाथाना, मांवड़ा, डाबला और निजामपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। 9 डिब्बों के साथ चलेगी ट्रेन रेलवे के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन में 7 साधारण श्रेणी के कोच तथा 2 गार्ड डिब्बे सहित कुल 9 डिब्बे लगाए जाएंगे, जिससे त्योहारों के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त सीटों की सुविधा मिल सकेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments