Monday, August 17, 2026
Homeखेलटीम की जीत में योगदान देकर खुश हैं हरमनप्रीत, जानिए क्या है...

टीम की जीत में योगदान देकर खुश हैं हरमनप्रीत, जानिए क्या है हॉकी विश्व कप में आगे का प्लान?


भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह वेल्स के खिलाफ मिली जीत से काफी खुश हैं। भारत ने तीनो गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वेल्स को 3-1 से हराकर अपने अभियान की अच्छी शुरूआत की।

विश्व कप के पहले मैच में वेल्स को 3 -1 से हराने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इस प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि पहले मैच में अच्छे अंतर से जीत दर्ज करके पूरे तीन अंक हासिल करना महत्वपूर्ण था। भारतीय पुरुष टीम ने शनिवार को नीदरलैंड के एम्स्टलवीन में वैगनर स्टेडियम में अपने शुरुआती पूल डी मैच में वेल्स को 3-1 से हराकर एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 अभियान की विजयी शुरुआत की। संजय (8′) ने स्कोरिंग की शुरुआत की, जबकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह (10′, 43′) ने भारत के लिए दो गोल किए। अंतिम क्वार्टर में वेल्स के लिए एकमात्र गोल सैम वेल्श (56′) ने किया।

टीम गलतियों से सबक लेकर खेलेगी

पूल डी के पहले मैच में भारत के लिये दो गोल करने वाले ‘मैन आफ द मैच’ हरमनप्रीत ने कहा ,” हमने बहुत अच्छा खेला। हमारा लक्ष्य यही था कि मैच दर मैच मौके बनाने हैं और गोल करने हैं। मैन ऑफ द मैच या कौन गोल कर रहा है, यह महत्वपूर्ण नहीं है । बस गोल होने चाहिये। उसी मानसिकता से खेले थे ।”

उन्होंने जीत के साथ शुरूआत को अहम बताते हुए कहा ,” पहले मैच में जीत का अंतर अच्छा रखना था। हम 3 -1 से जीते और तीन अंक लिये जो अच्छा परिणाम है।” आखिरी मिनटों में वेल्स ने गोल करके भारत को क्लीन शीट नहीं लेने दी लेकिन हरमनप्रीत ने कहा कि आने वाले मैचों में उनकी टीम गलतियों से सबक लेकर खेलेगी।

उन्होंने कहा ,” हमने अपनी पूरी कोशिश की लेकिन उन्होंने भी अच्छा खेला। यह पहला ही मैच था और कोशिश करेंगे कि आगे के मैचों में गलती नहीं हो । ‘’

टीम अच्छे फॉर्म में है

भारत ने तीनो गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए, जबकि कोच क्रेग फुल्टोन फील्ड गोल पर भी लगातार जोर देते आये हैं । इस बारे में पूछने पर भारतीय कप्तान ने कहा ,” हमारी फॉरवर्ड पंक्ति ने अच्छा प्रदर्शन किया और कई पेनल्टी कॉर्नर बनाये। वे फील्ड गोल करें या पीसी बनाये, टीम के लिये गोल होना अहम है । ” विश्व कप से पहले भारतीय टीम के प्रदर्शन के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि उतार चढाव खेल का हिस्सा है । अभी टीम का फोकस विश्व कप पर है और टीम अच्छे फॉर्म में है, अच्छी तैयारी से आई है और जीत का पूरा यकीन है।

भारत ने संजय के सातवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर और कप्तान हरमनप्रीत सिंह के 11वें मिनट में किए गोल से पहले क्वार्टर में 2-0 की बढ़त बना ली थी। हरमनप्रीत ने 43वें मिनट में तीसरा गोल दागा। सैम वेल्श ने चौथे क्वार्टर के 11वें मिनट में वेल्स के लिए एकमात्र गोल किया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments