Thursday, May 28, 2026
Homeबॉलीवुडएक नहीं दो फिल्मों की कॉपी है 'हाउसफुल 5'! 1 में जितेंद्र...

एक नहीं दो फिल्मों की कॉपी है ‘हाउसफुल 5’! 1 में जितेंद्र थे लीड हीरो, तो दूसरी में जॉली की तरह थे मोहनलाल


Last Updated:

Housefull 5 copied of these two movies?: ‘हाउसफुल 5’ 6 जून को रिलीज हो रही है. फिल्म का ट्रेलर आउट हुआ और इसे ऑडियंस ने पसंद किया. लेकिन इसे मलयालम फिल्म ‘लाल अमेरिकयिल’ और हिंदी फिल्म ‘वारिस’ की कॉपी बताया जा …और पढ़ें

‘हाउसफुल 5’ 6 जून को रिलीज होगी. (फिल्म पोस्टर)

मुंबई. अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर और रितेश देशमुख स्टारर ‘हाउसफुल 5’ 6 जून को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है. फिल्म का ट्रेलर मंगलवार को आउट हुआ. फिल्म को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म की कहानी एक क्रूज शिप पर सेट है और एक मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती है. इस मर्डर के 14 संदिग्ध लोग हैं. ट्रेलर में दिखाया गया है कि तीन यंग लड़के- जॉली (तीनों के नाम) हैं, जो पापा रंजीत की 69 बिलियन डॉलर की प्रॉपर्टी के वारिश होने का दावा करते हैं.

‘हाउसफुल 5’ के ट्रेलर को ऑडियंस ने खूब पसंद किया. लेकिन कई यूजर्स ने फिल्म को 1989 में आई मलयालम फिल्म ‘लाल अमेरिकयिल’ की कॉपी बताया. फिल्म के कई सीन ‘हाउसफुल 5’ से मिलते है. इसके अलावा, कुछ लोगों ने 1969 की हिंदी फिल्म ‘वारिस’ के भी कुछ सींस को मिलता-जुलता बताया है.

विग्नेश शिवन के करीब आते ही हंसीं नयनतारा, वेकेशन पर पति संग दिए टाइटैनिक पोज, बच्चों की करते दिखीं केयरिंग

मोहनलाल की फिल्म से मिलती है ‘हाउसफुल 5’ की कहानी!

‘लाल अमेरिकयिल’ को सत्यन अंतिकाड ने डायरेक्ट किया था. इसमें मोहनलाल और प्रेम नजीर लीड रोल में थे. फिल्म में एक अमीर आदमी रवि वर्मा (प्रेम नजीर) की कहानी दिखाई गई है, जो अमेरिका जाने के बाद अपनी मौत का नाटक करता है. वह अपने लापता बेटे बाबू को खोजने के लिए एक विज्ञापन देता है, जो पांच साल की उम्र में गायब हो गया था. इसके बाद तीन लड़के सामने आते हैं. तीनों ही लड़के बाबू होने का दावा करते हैं. फिर रवि के दोस्त एक साथ मिलकर सच्चे बाबू का पता लगाने की कोशिश करते हैं.

फिल्म ‘वारिस’ और ‘लाल अमेरिकयिल’ का पोस्टर. (फोटो साभारः आईएमडीबी)

जितेंद्र की फिल्म से भी मिलता है ‘हाउसफुल 5’ के सींस

एक और फिल्म जिसकी तुलना ‘हाउसफुल 5’ से की जा रही है. इस फिल्म का नाम ‘वारिस’ है, जो 1969 में आई थी. इस फिल्म को रामन्ना ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में जितेंद्र, हेमा मालिनी, महमूद और प्रेम चोपड़ा थे. यहग साल 1967 की तमिल फिल्म ‘नान’ का रीमेक है. यह फिल्म सही और गलत वारिस की पहचान करने पर आधारित थी.

‘वारिस’ फिल्म में भी तीन प्रॉपर्टी के तीन दावेदार

वारिश में भी दिखाया कि शाही परिवार में आंतरिक संघर्षों के कारण, रानी और उसका छोटा बेटा राज्य छोड़ देते हैं. वर्षों बाद, राजा की मृत्यु होती है, तो महल के लोग लापता राजकुमार को खोजने के लिए निकलता है ताकि वह अपने सही स्थान पर बैठ सके. तीन यंग लड़के सामने आते हैं, जोकि उत्तराधिकारी होने होने का दावा करते हैं. महल के अधिकारी उनके कई टेस्ट लेते हैं. उसमें तीनों सफल रहते हैं. हर कोई कनफ्यूज होता है कि असली राजकुमार कौन है.

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeentertainment

एक नहीं दो फिल्मों की कॉपी है ‘हाउसफुल 5’! 1 में जितेंद्र थे लीड हीरो, तो…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments