Monday, August 17, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशएंथेला सोसाइटी ने हर्षोल्लास से मनाई हरियाली तीज 2.0: केंद्रीय मंत्री...

एंथेला सोसाइटी ने हर्षोल्लास से मनाई हरियाली तीज 2.0: केंद्रीय मंत्री प्रो. बघेल पत्नी संग हुए शामिल, दैनिक भास्कर रहा मीडिया पार्टनर – Agra News




हरियाली तीज के अवसर पर एंथेला सोसाइटी में रविवार को प्रकृति, परंपरा और खुशियों का संगम देखने को मिला। एंथेला सोसाइटी क्लब हाउस परिसर में आयोजित ‘हरियाली तीज 2.0’ में महिलाओं और बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में दैनिक भास्कर मीडिया पार्टनर रहा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल अपनी पत्नी संग कार्यक्रम में शामिल हुए। मेहंदी-चूड़ी प्रतियोगिता के साथ झूले का उठाया आनंद कार्यक्रम में महिलाओं के लिए मेहंदी और चूड़ी पहनाओ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने झूला-झूली का आनंद लिया। लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में तीज की पारंपरिक रंगत भर दी। महिलाओं और बच्चों ने गीत-संगीत के साथ उत्सव का आनंद लिया। लोकगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां कार्यक्रम में लोकगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां हुईं। प्रतिभागियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कार और उपहार दिए गए। परिसर में महिलाओं और बच्चों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों की भी व्यवस्था रही। फोटो बूथ और सेल्फी कॉर्नर पर लोगों ने तस्वीरें खिंचवाईं। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य हरियाली तीज की परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ना रहा। महिलाओं ने हरे परिधानों में पहुंचकर तीज के उत्सव को और खास बनाया। कार्यक्रम में सोसाइटी परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments