Last Updated:
Munna Thakur Litti Chokha Recipe: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में मुन्ना ठाकुर की लिट्टी-चोखा की दुकान काफी लोकप्रिय है. शुद्ध घी में परोसा जाने वाला उनका लिट्टी-चोखा अधिकारियों और स्थानीय लोगों को खूब पसंद आता है. बता दें कि मुन्ना इसके पहले गन्ने का जूस बेचते थे. उन्होंने कहा कि वह इससे तगड़ी कमाई कर लेते हैं.
पूर्वी चंपारण: बिहार में पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में हवाई अड्डे के पास स्थित मुन्ना ठाकुर की लिट्टी-चोखा की दुकान इन दिनों काफी चर्चा में है. यह दुकान स्थानीय लोगों और अधिकारियों के बीच अपनी खास लिट्टी-चोखा के लिए लोकप्रिय है, जिसे शुद्ध घी में डुबोकर परोसा जाता है. यहां का लिट्टी चोखा अगर आप एक बार खाएंगे तो दोबार जरूर खाने आएंगे. आइये जानते हैं मुन्ना के लिट्टी चोखा के बारे में.
पहले गन्ने का जूस बेचते थे मुन्ना
मुन्ना ठाकुर, जो पहले गन्ने का जूस बेचते थे. उन्होंने 12 महीने चलने वाले व्यवसाय की तलाश में लिट्टी-चोखा का काम शुरू किया. उन्होंने पटना में लिट्टी-चोखा की बिक्री देखकर यह फैसला किया और चंपारण में अपनी दुकान खोल. जहां शुरुआत में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.
जानें लिट्टी-चोखा की खासियत
मुन्ना ठाकुर की दुकान की लिट्टी शुद्ध घी में डुबोकर परोसी जाती है, जिससे इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. वहीं, चोखा बैंगन, आलू और टमाटर से तैयार किया जाता है, जो गाढ़ा और विशेष होता है. इस स्वाद के कारण बड़े अधिकारी, वकील और स्थानीय सांसद भी उनके ग्राहक हैं.
युवाओं को इस बिजनेस से दिया ये संदेश
मुन्ना ठाकुर युवाओं को सलाह देते हैं कि व्यापार में तुरंत पैसा कमाने की बजाय धैर्य रखना और ग्राहकों का विश्वास जीतना अधिक महत्वपूर्ण है. उनका कहना है कि आज वे पूरे चंपारण में जाने जाते हैं और अच्छा पैसा कमा रहे हैं. उनके यहां खाने वालों की भीड़ लगी रहती है. बस वह लिट्टी चोखा के स्वाद से कोई समझौता नहीं करते हैं. ऐसे में उनके ग्राहक बढ़ते ही जा रहे हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…
और पढ़ें

