Thursday, October 1, 2026
Homeराज्यराजस्तानइंद्रा कॉलोनी में जलभराव की समस्या हुई हल: टूटा नाला, सड़क...

इंद्रा कॉलोनी में जलभराव की समस्या हुई हल: टूटा नाला, सड़क पर जलभराव, कचरा जमा होने, बिजली लाइन से जुड़ी परेशानी आई सामनें – Kota News


कोटा7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोटा शहर के लोग दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर लगातार अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं। इनमें टूटा नाला, सड़क पर जलभराव, कचरा जमा होने, बिजली लाइन से जुड़ी परेशानी और लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं शामिल हैं। लोगों का कहना है कि इन समस्याओं के कारण रोजाना आवाजाही में परेशानी के साथ हादसे और बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। वहीं, कुछ समस्याओं पर संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों ने संज्ञान लेकर कार्रवाई की है और लोगों को राहत मिली है।

दैनिक भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…

पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली…

प्रदीप कसाना बने आज ‘पब्लिक के स्टार’

शिवपुरा मेन रोड स्थित शिवपुरा मस्जिद बिलाल के आगे नाला टूटा हुआ था। नाला खुला होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी के साथ हादसे का खतरा बना हुआ था। शिकायतकर्ता शहबुद्दीन ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि इस संबंध में पहले भी शिकायत की जा चुकी है। समस्या सामने आने के बाद निवर्तमान पार्षद प्रदीप कसाना ने मामले का संज्ञान लेते हुए नगर निगम अधिकारियों को जानकारी दी और संबंधित कर्मचारियों को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद टूटे नाले की मरम्मत कर समस्या का समाधान कर दिया गया। इससे लोगों को राहत मिली और हादसे का खतरा भी टल गया।

त्वरित कार्रवाई के लिए प्रदीप कसाना को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया।

त्वरित कार्रवाई के लिए प्रदीप कसाना को आज का ‘स्टार ऑफिसर’ चुना गया।

टूटे नाले की मरम्मत कर समस्या का समाधान कर दिया गया।

टूटे नाले की मरम्मत कर समस्या का समाधान कर दिया गया।

सड़क पर जलभराव की समस्या का हुआ समाधान इंद्रा कॉलोनी, वैष्णवी होटल रोड, न्यू इंद्रप्रस्थ क्षेत्र से महेश साहू ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई कर पानी की निकासी शुरू कर दी गई। इससे सड़क पर जमा पानी की समस्या से लोगों को राहत मिली।

संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई कर पानी की निकासी शुरू कर दी गई।

संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई कर पानी की निकासी शुरू कर दी गई।

अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है…

नाले के पास कचरा जमा, बीमारी और हादसे का खतरा

खंड गांवड़ी क्षेत्र से जोगेंद्र सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया कि रोजाना कचरा फेंका जा रहा है। इससे नाले के आसपास गंदगी का ढेर लगा हुआ है। गंदगी के कारण मौसमी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। साथ ही नाले में छोटे बच्चों के गिरने की आशंका भी रहती है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से कचरा हटवाकर नियमित सफाई कराने की मांग की है।

गंदगी के कारण मौसमी बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

गंदगी के कारण मौसमी बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

सिटी मॉल के बाहर सड़क पर गड्ढा, एक साल से परेशानी

झालावाड़ रोड स्थित सिटी मॉल के बाहर सड़क पर बने गड्ढे से लोग परेशान हैं। शिकायतकर्ता अजय खंडेलवाल ने समस्या पोस्ट कर बताया कि करीब एक साल से गड्ढा होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क के गड्ढे की मरम्मत कराने की मांग की है।

सिटी मॉल के बाहर सड़क पर बने गड्ढे से लोग परेशान हैं।

सिटी मॉल के बाहर सड़क पर बने गड्ढे से लोग परेशान हैं।

पेड़ की वजह से रोड लाइट की रोशनी कम

श्रीनाथपुरा से रविंद्र अग्रवाल ने समस्या पोस्ट कर बताया कि खंभे के पास लगे पेड़ की वजह से रोड लाइट ढक गई है। इससे लाइट की रोशनी सड़क तक ठीक से नहीं पहुंच रही और रात के समय आसपास का क्षेत्र कम रोशनी में रहता है। लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने पेड़ की छंटाई करवाकर रोड लाइट की रोशनी बेहतर करने की मांग की है।

खंभे के पास लगे पेड़ की वजह से रोड लाइट ढक गई है।

खंभे के पास लगे पेड़ की वजह से रोड लाइट ढक गई है।

खराब सड़क से आवागमन में परेशानी

महावीर नगर से अर्जुन ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र की सड़क खराब हालत में है। सड़क पर जगह-जगह खराब होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। वाहन चालकों को भी सड़क से गुजरते समय दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत करवाकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

सड़क पर जगह-जगह खराब होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है।

सड़क पर जगह-जगह खराब होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है।

‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए…

1.कोटा में ‘भास्कर समाधान’ का असर:कोटा मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल लाइब्रेरी की समस्या सुलझी, वार्ड 3 में हुई सफाई, गणेश बैरवा बने ‘पब्लिक के स्टार’

2.’भास्कर समाधान’ में सुरेन्द्र बने ‘पब्लिक के स्टार’:* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान

3.’भास्कर समाधान’: आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्‌ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्‌ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा

4.’भास्कर समाधान’ पर प्रेमचंद बने ‘पब्लिक के स्टार’:* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते

5.पार्षद तबस्सुम बनीं ‘पब्लिक की स्टार’:* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़

6. कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’

7. भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’

8. हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने ‘स्टार ऑफिसर’:* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments