फैजी खान | हरदोई2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हरदोई जिला कारागार का जिला जज ने निरीक्षण किया।
हरदोई जिला कारागार में गुरुवार शाम एक महत्वपूर्ण निरीक्षण हुआ। जिला जज सुशील कुमार शुक्ला, जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने संयुक्त रूप से जेल का दौरा किया।
जिला जज ने बंदियों से कानूनी सहायता की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन बंदियों के पास वकील नहीं है, उन्हें सरकारी वकील की सुविधा दी जाएगी।
जिलाधिकारी ने जेल की पाकशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने कैदियों के लिए रोस्टर के अनुसार पौष्टिक आहार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बंदियों में रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

हरदोई जिला कारागार का जिला जज ने निरीक्षण किया।
बंदियों का हालचाल लिया अस्पताल निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बीमार बंदियों का हालचाल जाना। जिलाधिकारी ने डॉक्टर को बंदियों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा गार्ड्स को सतर्क रहने का निर्देश दिया। इस निरीक्षण में सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।