गोंडा के कैसरगंज से भाजपा सांसद करण भूषण सिंह ने आज मंगलवार 11.30 बजे झारखंड में हुए पेपर लीक मामले पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने विश्नोहरपुर स्थित अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की। सांसद सिंह ने कहा कि यह झारखंड सरकार की विफलता है, जिसके कारण लंबे समय तक छात्रों का आंदोलन चला। उन्होंने पेपर लीक को सरकार की कमजोरी बताते हुए कहा कि यह छात्रों की जीत है कि सरकार को इस पर ध्यान देना पड़ा। करण भूषण सिंह ने जोर देकर कहा कि पेपर लीक की सीबीआई जांच अवश्य होनी चाहिए, क्योंकि बच्चों की यह मांग उचित है। उन्होंने कहा कि जब नीट का पेपर लीक हुआ था, तब भाजपा की ‘नो टॉलरेंस’ नीति पर कार्रवाई हुई थी, लेकिन झारखंड सरकार इससे बचना चाह रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें कई बड़े लोग और संगठन शामिल हैं, जो बड़े पैमाने पर पैसा कमाते हैं, इसलिए जांच से किसी को पीछे नहीं हटना चाहिए। उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अखिलेश यादव द्वारा उठाए गए सवालों पर सांसद सिंह ने कहा कि जब से प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आई है, स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि कहीं कोई कमी सामने आती है, तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, E-10 पेट्रोल के मुद्दे पर उन्होंने इसे एक गंभीर और लंबा विषय बताया। सांसद ने कहा कि इस पर बैठक कर गहन चर्चा होनी चाहिए और कोई निष्कर्ष निकलना चाहिए, क्योंकि यह सही है कि इससे गाड़ियां खराब हो सकती हैं और अनुपयोगी हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में जो भी निर्णय होगा, वह देश हित में होगा। वही जनता दर्शन में आए लोगों की समस्याओं को सुनकर की गोंडा बहराइच के अधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए देती है इसके साथ ही साथ यह भी अधिकारियों को निर्देश दिया कि दोबारा यह शिकायतें हमारी जनता दर्शन में नहीं आनी चाहिए।
Source link
कैसरगंज सांसद ने झारखंड पेपर लीक की CBI जांच मांगी: गोंडा में बोले- बड़े लोग और संगठन शामिल – Gonda News
RELATED ARTICLES

