Tuesday, August 18, 2026
Homeटेक्नोलॉजीTecno ने भारत में लॉन्च किया 6500mAh बैटरी और दमदार फीचर वाला...

Tecno ने भारत में लॉन्च किया 6500mAh बैटरी और दमदार फीचर वाला गेमिंग फोन


Tecno ने भारत में अपना दमदार गेमिंग फोन Pova 8 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। टेक्नो इस सीरीज में पोवा 8 5जी पहले ही भारतीय बाजार में लॉन्च कर चुका है। टेक्नो का यह फोन मीडियाटेक के मिड बजट 7000 सीरीज के चिपसेट के साथ आता है। इसमें 6,500mAh की बैटरी दी गई है। इसका लुक और डिजाइन नथिंग के फोन से इंस्पायर्ड है।

Tecno Pova 8 Pro 5G की कीमत

टेक्नो का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 49,999 रुपये है। वहीं, फोन का टॉप वेरिएंट 54,999 रुपये में आता है। इसे तीन कलर ऑप्शन – Arc White, Graphite Black और Tundra Green में खरीदा जा सकता है। इसे 21 अगस्त के ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। कंपनी फोन की खरीद पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

  • 8GB RAM + 256GB – 49,999 रुपये
  • 12GB RAM + 512GB – 54,999 रुपये

Tecno Pova 8 Pro 5G

टेक्नो का यह फोन 6.78 इंच के AMOLED डिस्प्ले से लैस है। कंपनी ने इस फोन में HyperLux टेक्नोलॉजी वाला डिस्प्ले यूज किया है। इसका डिस्प्ले 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में IP69K रेटिंग मिलती है, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर भी यह फोन खराब नहीं होगा।

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट मिलता है। फोन में 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इस फोन में डेडिकेटेड Tecno P1 चिप दिया है। साथ ही, थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर चेंबर कूलिंग फीचर भी मिलता है। फोन के बैक में एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले दिया गया है।










Tecno Pova 8 Pro 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.78 इंच, 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7400 Ultimate
स्टोरेज 12GB, 512GB
बैटरी 6500mAh, 45W
कैमरा 50MP + 8MP, 13MP
OS Android 16

Tecno Pova 8 Pro के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन फीचर और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल 5G सिम कार्ड, WiFi, Bluetooth, NFC जैसे फीचर्स मिलता है। इस फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस है।

यह भी पढ़ें – 10 साल पूरा होने पर Jio का खास तोहफा, प्राइम मेंबरशिप फिर से हुई लॉन्च, यूजर्स को मिल रहे नए बेनिफिट





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments