प्रतापगढ़ में राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राम मंदिर से जुड़े चंदे, जमीन के लेनदेन और भाजपा की नई कमेटी को लेकर सवाल उठाए। तिवारी ने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए आगामी चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर भी दावा किया। राम मंदिर विवाद पर बोले- सहमति नहीं तो कोर्ट का फैसला मानें उत्तराखंड के कांग्रेस नेता हरीश रावत के राम मंदिर से जुड़े बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही राम मंदिर विवाद का समाधान आपसी बातचीत और सहमति से करने की पक्षधर रही है। उन्होंने कहा कि यदि सहमति नहीं बनती है तो न्यायालय का फैसला सभी को स्वीकार करना चाहिए।
जमीन के लेनदेन को लेकर भाजपा पर सवाल उठाए प्रमोद तिवारी ने राम मंदिर से जुड़ी जमीन के लेनदेन को लेकर भाजपा पर कटाक्ष किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस जमीन को करीब दो करोड़ रुपये में खरीदा गया था, उसे बाद में 17 करोड़ रुपये में बेच दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले यह जानकारी नहीं थी कि यहां “चंदा चोर और चढ़ावा चोर” भी हैं। बोले- सभी भाजपा नेता चोर नहीं, लेकिन… चंदा चोरी के आरोपों को लेकर भाजपा पर हमला बोलते हुए तिवारी ने कहा कि भाजपा में सभी लोग चोर नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि जितने भी “चंदा चोर” हैं, वे भाजपा से जुड़े हुए हैं। नई कमेटी पर भी साधा निशाना भाजपा की ओर से घोषित नई कमेटी को लेकर प्रमोद तिवारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा चाहे जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए, अध्यक्ष बनने के बाद वह अपनी विधानसभा सीट भी नहीं जीत पाएगा। तिवारी ने दावा किया कि भाजपा कितनी भी कमेटियां बना ले, आने वाले चुनावों में उसका प्रदर्शन पूरी तरह विफल रहेगा।
Source link
प्रमोद तिवारी बोले- सभी चंदा चोर बीजेपी से: प्रतापगढ़ में राम मंदिर चंदा चोरी और नई कमेटी पर उठाए सवाल – Pratapgarh News
RELATED ARTICLES

