Friday, August 21, 2026
Homeफूडन मावा चाहिए, न ज्यादा घी! मिल्क पाउडर से बनाएं स्वादिष्ट रोल...

न मावा चाहिए, न ज्यादा घी! मिल्क पाउडर से बनाएं स्वादिष्ट रोल बर्फी, जानिए रेसिपी


Last Updated:

Milk Powder Barfi Recipe: घर पर मिठाई बनाने के लिए हर बार मावा और ज्यादा घी की जरूरत नहीं होती. मिल्क पाउडर, दूध, चीनी और थोड़े से देसी घी से आसान रोल बर्फी तैयार की जा सकती है. खजूर, काजू और पिस्ता की स्टफिंग इसके स्वाद को और खास बनाती है. तैयार मिश्रण को रोल बनाकर करीब 30 मिनट फ्रीजर में रखने से यह अच्छी तरह सेट हो जाता है. सेट होने के बाद इसे गोल स्लाइस में काटकर खूबसूरत बर्फी तैयार की जा सकती है. त्योहार, पूजा या अचानक आए मेहमानों के लिए यह झटपट बनने वाली मिठाई अच्छा विकल्प हो सकती है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

खजूर काजू पिस्ता बर्फी (इमेज AI)

Milk Powder Barfi: कभी-कभी घर में मिठाई खाने का मन तो बहुत करता है, लेकिन मावा खरीदने या उसे घंटों तक भूनने का झंझट बिल्कुल नहीं भाता. खासकर जब अचानक मेहमान आ जाएं या त्योहार के मौके पर कुछ मीठा बनाना हो, तब ऐसी रेसिपी की तलाश रहती है जो कम सामग्री में जल्दी तैयार हो जाए, अगर आप भी कुछ ऐसा ही आसान विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो सुमित्रा चंदा की रसोई से मिली मिल्क पाउडर रोल बर्फी की यह रेसिपी काम की हो सकती है. इसमें न मावा चाहिए और न ही ज्यादा घी. सिर्फ आधा कप दूध, दो कप मिल्क पाउडर और एक चम्मच देसी घी की मदद से स्वादिष्ट मिठाई तैयार की जा सकती है.

ऊपर से ड्राई फ्रूट्स की स्टफिंग इसे देखने में भी खास बनाती है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने का तरीका इतना सीधा है कि पहली बार मिठाई बनाने वाला भी इसे आसानी से ट्राई कर सकता है.

मिल्क पाउडर बर्फी बनाने के लिए सामग्री
इस आसान मिठाई के लिए आपको दो कप मिल्क पाउडर, एक चौथाई कप चीनी, आधा कप दूध और एक छोटा चम्मच देसी घी चाहिए. स्वाद और रंग को थोड़ा आकर्षक बनाने के लिए कुछ बूंदें पीला फूड कलर लिया जा सकता है. स्टफिंग के लिए कटे हुए खजूर, काजू और पिस्ता इस्तेमाल करें. चाहें तो अपनी पसंद के दूसरे ड्राई फ्रूट्स भी इसमें शामिल कर सकते हैं.

ऐसे तैयार करें बर्फी का मिश्रण
सबसे पहले एक नॉन-स्टिक पैन लें और उसमें मिल्क पाउडर डालें. अब इसमें चीनी और आधा कप दूध मिलाएं. ध्यान रखें कि गैस तेज न हो. मिश्रण को अच्छी तरह चलाते रहें, ताकि मिल्क पाउडर में गुठलियां न बनें. शुरुआत में मिश्रण थोड़ा पतला लगेगा, लेकिन गर्म होते ही धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगेगा. जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तब इसमें पीले फूड कलर की कुछ बूंदें डालकर अच्छी तरह मिला दें. बहुत ज्यादा कलर डालने की जरूरत नहीं है. हल्का रंग भी बर्फी को सुंदर लुक देने के लिए काफी रहेगा.

(इमेज AI)

एक चम्मच घी से आएगी मिठास में नरमी
अब इस गाढ़े होते मिश्रण में एक छोटा चम्मच देसी घी डालें. घी मिलाने के बाद मिश्रण को लगातार चलाते रहें. कुछ देर में यह पैन के किनारों को छोड़ने लगेगा और एक जगह इकट्ठा होकर आटे जैसे डो का रूप लेने लगेगा. जब मिश्रण पूरी तरह से इकट्ठा हो जाए, तब गैस बंद कर दें. इसे एक प्लेट में निकालें और कुछ देर हल्का ठंडा होने दें. यहां एक बात का ध्यान रखना जरूरी है कि मिश्रण बहुत गर्म रहते हुए हाथों से न मसलें.

ड्राई फ्रूट्स से तैयार होगी स्टफिंग
मिश्रण हल्का ठंडा होने पर इसे हाथों से अच्छी तरह मसलकर मुलायम डो जैसा बना लें. अब इसके दो हिस्से करें. एक हिस्सा थोड़ा बड़ा और दूसरा छोटा रखें. बड़े हिस्से में कटे हुए खजूर, काजू और पिस्ता डालकर अच्छी तरह मिला दें. अब इसे हाथों की मदद से लंबा रोल जैसा आकार दें. कोशिश करें कि ड्राई फ्रूट्स पूरे मिश्रण में बराबर फैल जाएं, ताकि बर्फी की हर स्लाइस में स्टफिंग का स्वाद मिले.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

View this post on Instagram





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments