Friday, August 21, 2026
Homeटेक्नोलॉजीचीनी कंपनी ने पेश किया चौड़े डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन, मिलेगी 7000mAh की...

चीनी कंपनी ने पेश किया चौड़े डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन, मिलेगी 7000mAh की दमदार बैटरी


चीनी ब्रांड Huawei ने दुनिया का पहला वाइड डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को घरेलू मार्केट में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इस फोन की खास बात इसका चौड़ा डिस्प्ले है, जिसका आसपेक्ट रेश्यो 16:9.5 है। साथ ही, इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 96.1 प्रतिशत तक है। इससे पहले सैमसंग ने पिछले महीने Galaxy Z Fold 8 लॉन्च किया है, जिसमें चौड़ा कवर डिस्प्ले मिलता है। हुआवे के इस फोन का डिस्प्ले भी काफी चौड़ा है, जिसकी वजह से यह देखने में काफी हैंडी लगता है।

28 अगस्त से खरीद सकेंगे फोन

Huawei Pura X View को कंपनी ने तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 12GB RAM + 1TB में लॉन्च किया गया है। इसे फैंटम नाइट ब्लैक, लीपिंग शैडो रेड, लिनन ग्रे और जीरो डिग्री व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इस फोन की कीमत का कंपनी ने फिलहाल खुलासा नहीं किया है। इसे 28 अगस्त से खरीदा जा सकेगा। फिलहाल इसे प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है।

Huawei Pura X View के फीचर्स

हुआवे के इस फोन को 6.39 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1320 x 2232 पिक्सल है और इसकी पीक ब्राइटनेस 6500 निट्स तक की है। फोन के डिस्प्ले में 2160Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके चारों ओर 1.05mm के पतले बेजल्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि फोन के डिस्प्ले पर वीडियो, रीडिंग और गेमिंग का बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा।

इस स्मार्टफोन की मोटाई महज 6.68mm है और इसका वजन 201 ग्राम है। फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है और यह Harmony OS 7 के साथ आता है। चीनी ब्रांड के इस फोन में इन-हाउस Kirin चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 12GB रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन और टेलीफोटो सेंसर दिया गया है।

Huawei ने पिछले दिनों भारतीय बाजार में अपना 10,100mAh बैटरी वाला टैबलेट MatePad 11 लॉन्च किया है। साथ ही, कंपनी ने Huawei Band 11 सीरीज भी भारत में पेश की है, जिसमें 14 दिनों का बैटरी बैकअप मिलता है।

यह भी पढ़ें – Vivo ला रहा 7200mAh बैटरी वाला फोन, लॉन्च से पहले कीमत आई सामने





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments