सीधी जिले के रामपुर नैकिन तहसील क्षेत्र में भवरसेन पहाड़ पर शुक्रवार सुबह अचानक भूस्खलन हो गया। लगातार दो दिनों की तेज बारिश के बाद पहाड़ की मिट्टी और बड़े-बड़े पत्थर मुख्य सड़क पर आ गिरे, जिससे मार्ग बंद हो गया। करीब 30 गांवों का संपर्क रामपुर मुख्यालय से टूट गया है। इस कारण सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और पत्थर जमा हो गए हैं, जिससे आवागमन ठप हो गया है। वर्तमान में सड़क से मोटरसाइकिल निकालना भी संभव नहीं है। शिकारगंज, बाघड़, पेपखरा, खड्डी, मौरा, धनहा समेत करीब 30 गांव इस घटना से प्रभावित हुए हैं। स्थानीय निवासियों और समाजसेवियों ने सड़क बंद होने के बाद मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और रास्ता खोलने की कोशिश शुरू की। स्थानीय निवासी शैलेंद्र सिंह सेगर ने बताया कि लगातार बारिश के बाद ऐसा हुआ है। सुबह जब लोग वहां पहुंचे, तो सड़क बंद मिली। जानकारी मिलने पर रामपुर नैकिन तहसीलदार आशीष मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक टीम को भेजा गया है। सड़क पर गिरे पत्थरों और मिट्टी के मलबे को हटाने के लिए जेसीबी बुलाई गई है। काम भी शुरू कर दिया गया है। लक्ष्य है कि जल्द ही मार्ग आवागमन के लिए बहाल किया जाए, ताकि प्रभावित गांवों का संपर्क फिर से स्थापित हो सके।
Source link
सीधी में लैंड स्लाइड, 30 गांवों का संपर्क टूटा: सड़क पर गिरे पत्थर, जेसीबी से रास्ता सामान्य करने की कोशिश – Sidhi News
RELATED ARTICLES

