Saturday, August 22, 2026
Homeबिज़नेसपेट्रोल-डीजल के नए रेटजारी हुए, टंकी फुल कराने से पहले देखें भाव

पेट्रोल-डीजल के नए रेटजारी हुए, टंकी फुल कराने से पहले देखें भाव


Last Updated:

Petrol-Diesel Latest Rate : इंडियन ऑयल समेत सभी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दामों के आधार पेट्रोल और डीजल का रेट जारी करती हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

आज तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

नई दिल्‍ली. सरकारी तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने आज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. फ्यूल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. अगर आप अपनी गाड़ी का टैंक फुल कराने का मन बना रहे हैं, तो पहले अपने शहर के लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें. राज्यों में लागू अलग-अलग वैट (VAT) और लोकल टैक्स के चलते अलग-अलग शहरों में कीमतों में अंतर है. भोपाल, जयपुर और पटना जैसे शहरों में पेट्रोल की कीमतें ₹110 प्रति लीटर के पार बनी हुई हैं. भोपाल में सामान्य पेट्रोल ₹114.57 प्रति लीटर पर बिक रहा है, जबकि चंडीगढ़ में डीजल ₹89.47 प्रति लीटर के साथ सबसे सस्ता मिल रहा है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सामान्य पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पर मिल रहा है. दिल्ली में XP95 पेट्रोल ₹109.24, XG ₹100.52 और प्रीमियम XP100 ₹167.35 प्रति लीटर है. नोएडा में पेट्रोल ₹102.12, डीजल ₹95.56, XP95 ₹110.68 और XG ₹101.17 प्रति लीटर है. गुरुग्राम में पेट्रोल ₹102.97, डीजल ₹95.64, XP95 ₹111.78 और XP100 ₹167.35 प्रति लीटर है. फरीदाबाद में पेट्रोल का रेट ₹103.28, डीजल ₹95.94 और XP95 ₹112.09 प्रति लीटर है.

ये पढ़ें : Sugar Price Update : महंगी चीनी के लिए एथनॉल जिम्मेदार नहीं, फिर किसने बढ़ाए दाम-सरकार ने बता दिया नाम

जयपुर, पटना, भोपाल डीजल-पेट्रोल रेट

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल ₹114.57 और डीजल ₹99.64 प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि यहां प्रीमियम XP95 पेट्रोल ₹123.88 और XG ₹104.90 प्रति लीटर है. पेट्रोल ₹113.37, डीजल ₹99.36 और XP95 ₹122.25 प्रति लीटर पर है. जयपुर में पेट्रोल का भाव ₹112.69, डीजल ₹97.78, XP95 ₹121.97 और XG ₹103.23 प्रति लीटर दर्ज किया गया है.

लखनऊ, रांची और देहरादून के ताजा रेट

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल ₹101.89, डीजल ₹95.36 और XP95 ₹110.47 प्रति लीटर बिक रहा है. चंडीगढ़ में पेट्रोल ₹101.51, डीजल ₹89.47, XP95 ₹110.28 और XG ₹94.65 प्रति लीटर है. झारखंड के रांची में पेट्रोल ₹105.26, डीजल ₹100.49 और XP95 ₹114.17 प्रति लीटर दर्ज किया गया है. देहरादून में पेट्रोल ₹100.55, डीजल ₹95.93, XP95 ₹108.99, XG ₹101.53 और XP100 पेट्रोल ₹167.35 प्रति लीटर पर मिल रहा है.

About the Author

authorimg

रुली बिश्‍नोई

रुली बिश्‍नोई मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं और बिजनेस वर्टिकल में काम करते हैं. यहां वे बिजनेस जगत के मुश्किल आंकड़ों …

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments